फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Israel tension: Iran, Israel Appear To Pull Back From Brink As US Approves Military Aid

US-Israel: इस्राइल को अमेरिका से मिली सैन्य मदद के बाद टली जंग की संभावना, ईरान ने भी पीछे खींचे हाथ

Sun, 21 Apr 2024 11:45 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 21 Apr 2024 11:45 AM IST
सार

अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली सहित इस्राइल की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से मदद करने का फैसला लिया। इसलिए उसने इस्राइल के लिए नई सैन्य सहायता के लिए 13 अरब डॉलर को मंजूरी दी है। 
 

विज्ञापन
Iran Israel tension: Iran, Israel Appear To Pull Back From Brink As US Approves Military Aid
इस्राइली रक्षा बल (संकेतात्मक तस्वीर) - फोटो : एक्स/इस्राइली रक्षा बल

विस्तार

दुनिया के कई देश युद्ध में घिरे हुए हैं। जहां रूस-यूक्रेन जंग को दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, वहीं हमास और इस्राइल बीते छह महीने से लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बीच ईरान और इस्राइल के बीच भी जंग छिड़ती दिख रही थी। हालांकि, अब युद्ध की संभावना कम हो गई है। इसका कारण यह है कि इस्राइल के बचाव में उसका जिगरी दोस्त अमेरिका उतर आया है। अमेरिकी सांसदों ने शनिवार को इस्राइल के लिए नई सैन्य सहायता की मंजूरी दी है। 
विज्ञापन


वेस्ट बैंक में संघर्ष तेज
बताया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल से बदला लेने के लिए कुछ कदम पीछे ले लिए हैं। उसने ड्रोन और मिसाइल हमले में कमी कर दी है। इस कदम ने उन आशंकाओं को कम दिया है कि कट्टर दुश्मनों के बीच बढ़ते हमले मध्य पूर्व में एक जंग में बदल सकते हैं। हालांकि, इराक में हाल ही में ईरान समर्थित सैन्य ठिकानों पांच धमाके हुए। इससे क्षेत्र में तनाव देखने को मिला। वहीं, गाजा में इस्राइल लगातार हमला कर रहा है। इससे वेस्ट बैंक में संघर्ष तेज हो गया है। 
विज्ञापन


13 अरब डॉलर को मंजूरी
अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली सहित इस्राइल की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से मदद करने का फैसला लिया। इसलिए उसने इस्राइल के लिए नई सैन्य सहायता के लिए 13 अरब डॉलर को मंजूरी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतन्याहू ने किया सहायता का स्वागत
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सैन्य सहायता का स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर कहा कि यह इस्राइल के लिए मजबूत द्विदलीय समर्थन प्रदर्शित करता है और पश्चिमी सभ्यता का बचाव करता है।


फलस्तीनी ने किया विरोध
हालांकि, फलस्तीनी राष्ट्रपति ने इसकी निंदा की।फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के प्रवक्ता नबिल अबू रुदैना ने कहा कि यह सहायता गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक में हजारों मासूमों की जान लेने का कारण बनेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed