फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran IRGC issues major warning of attacks on US and Israel after Khamenei death

ईरान बोला- खामेनेई की मौत का लेंगे बदला; IRGC ने जारी की अमेरिकी सैन्य अड्डों पर विनाशकारी हमले की चेतावनी

Sun, 01 Mar 2026 08:36 AM IST
Love Gaur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Love Gaur Updated Sun, 01 Mar 2026 08:36 AM IST
सार

Iran Khamenei death: सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत के बाद ईरान की आईआरजीसी ने अमेरिका और इस्राइल पर हमले की बड़ी चेतावनी दी है। जिससे साफ हो गया कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान चुप नहीं बैठेगा। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अपने बयान में कहा है कि कुछ ही पल में विनाशकारी हमला किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
Iran IRGC issues major warning of attacks on US and Israel after Khamenei death
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमले में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार सुबह हमले में खामेनेई मारे गए। वहीं अब अपने नेता की मौत के बाद ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने बदले की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


विनाशकारी सैन्य अभियान की घोषणा
ईरान की शक्तिशाली सैन्य इकाईइस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने घोषणा की है कि वह इस्लामी गणराज्य के इतिहास का सबसे तीव्र और विनाशकारी सैन्य अभियान शुरू करने जा रही है, जो इस्राइल और अमेरिका के मध्य पूर्व में मौजूद ठिकानों को निशाना बनाएगा। यह जानकारी ईरान की फार्स समाचार एजेंसी ने आईआरजीसी के एक बयान के पर प्रकाशित की है। 
विज्ञापन


अमेरिकी ठिकानों पर बरसाएंगे बम
आईआरजीसी ने कहा है कि यह ऑपरेशन 'कुछ ही पलों में' शुरू होगा और इसका लक्ष्य क्षेत्र में अमेरिकी व इस्राइली सैन्य प्रतिष्ठान और अन्य महत्वपूर्ण ठिकाने होंगे। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक आईआरजीसी ने खामेनेई की मौत पर कहा है कि हमने एक महान लीडर खो दिया है और हम उनके लिए दुख मनाते हैं। बयान में कहा गया कि आईआरजीसी घरेलू और विदेशी साजिशों का डटकर सामना करेगा। जिससे साफ हो गया कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमांडर-इन-चीफ की भी मौत, खामेनेई की बेटी और पोते की मारे
ईरान सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली शमखानी और IRGC के कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर को तेहरान पर अमेरिकी-इस्राइली हवाई हमलों में मार दिए जाने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। ईरान के सरकारी मीडिया का कहना है कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की बेटी, पोते, बहू और दामाद इस्राइल-अमेरिकी हमलों में मारे गए हैं। 


ये भी पढ़ें: Iran: अली खामेनेई की मौत के बाद अब कौन बनेगा ईरान का सुप्रीम लीडर? तीन दावेदार आगे; जानें किन नामों पर चर्चा

40 दिन का शोक घोषित
ईरान के सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक खामेनेई की मौत के बाद देश भर में सात दिनों का सार्वजनिक अवकाश और 40 दिनों का शोक घोषित किया गया है।

खामेनेई की मौत न्याय है- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खामेनेई, जो इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक था, अब मृत है। ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निष्क्रिय करने के लिए जारी हमले को सही ठहराया और यह भी चेतावनी दी कि हमले सप्ताह भर जारी रहेंगे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed