फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran : Gunmen open fire in bazaar in southwestern Iran, killing at least 5

Iran Gunmen Open Fire : दक्षिण-पश्चिमी ईरान के बाजार में गोलीबारी, कम से कम पांच लोगों की मौत

Wed, 16 Nov 2022 11:51 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, तेहरान।
पीटीआई, तेहरान। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 16 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Iran : Gunmen open fire in bazaar in southwestern Iran, killing at least 5
ईरानी सेना - फोटो : Social Media

ईरान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत खुजेस्तान के इजेह शहर के बाजार में में बुधवार को गोलीबारी होने की सूचना है। यहां की सरकारी टीवी ने इसे आतंकी हमला बताया है। इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत और पांच अन्य के घायल होने की खबर मिली है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी ईरानी शहर इजेह के बाजार में बंदूकधारियों ने बुधवार को गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, कई अन्य आम नागरिक और सुरक्षा बल घायल हो गए। इस संबंध में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


नाइजीरिया : बंदूकधारियों का ग्रामीणों पर हमला, 12 लोगों की मौत
नाइजीरिया के उत्तरी प्लाटीयू राज्य में माइकाटाको गांव पर बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। इस हमले के बाद देश में भूमि संसाधनों पर बढ़ते दबाव की बात एक बार फिर सतह पर आ गई है। देश में किसानों और चरवाहों के बीच हिंसा की वारदात आम हो गई हैं। देश में जनसंख्या बढ़ने के बाद खेती योग्य भूमि पर बस्तियां बस रही हैं। इसके कारण पशुओं के चरागाह के लिए काफी कम भूमि बची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी बर्नार्ड माटुर ने बताया कि बंदूकधारी गांव में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग कर 12 लोगों की हत्या कर दी। उनके मुताबिक, हमला बिना किसी उकसावे भूमि हथियाने के लिए किया गया था। पास के कई गांवों में भी ऐसा हो चुका है। गवर्नर साइमन बाको लालोंग ने कहा, राज्य में खेतों में खड़ी फसलों, पशुधन और अन्य संपत्तियों की बर्बादी चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed