{"_id":"63752a04bfc5346b1253daee","slug":"iran-gunmen-open-fire-in-bazaar-in-southwestern-iran-killing-at-least-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Gunmen Open Fire : दक्षिण-पश्चिमी ईरान के बाजार में गोलीबारी, कम से कम पांच लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Gunmen Open Fire : दक्षिण-पश्चिमी ईरान के बाजार में गोलीबारी, कम से कम पांच लोगों की मौत
Wed, 16 Nov 2022 11:51 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, तेहरान।
पीटीआई, तेहरान।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
ईरानी सेना
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत खुजेस्तान के इजेह शहर के बाजार में में बुधवार को गोलीबारी होने की सूचना है। यहां की सरकारी टीवी ने इसे आतंकी हमला बताया है। इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत और पांच अन्य के घायल होने की खबर मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी ईरानी शहर इजेह के बाजार में बंदूकधारियों ने बुधवार को गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, कई अन्य आम नागरिक और सुरक्षा बल घायल हो गए। इस संबंध में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
नाइजीरिया : बंदूकधारियों का ग्रामीणों पर हमला, 12 लोगों की मौत
नाइजीरिया के उत्तरी प्लाटीयू राज्य में माइकाटाको गांव पर बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। इस हमले के बाद देश में भूमि संसाधनों पर बढ़ते दबाव की बात एक बार फिर सतह पर आ गई है। देश में किसानों और चरवाहों के बीच हिंसा की वारदात आम हो गई हैं। देश में जनसंख्या बढ़ने के बाद खेती योग्य भूमि पर बस्तियां बस रही हैं। इसके कारण पशुओं के चरागाह के लिए काफी कम भूमि बची है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी बर्नार्ड माटुर ने बताया कि बंदूकधारी गांव में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग कर 12 लोगों की हत्या कर दी। उनके मुताबिक, हमला बिना किसी उकसावे भूमि हथियाने के लिए किया गया था। पास के कई गांवों में भी ऐसा हो चुका है। गवर्नर साइमन बाको लालोंग ने कहा, राज्य में खेतों में खड़ी फसलों, पशुधन और अन्य संपत्तियों की बर्बादी चिंता का विषय है।