फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran fired ballistic missile at Mossad headquarters in Iraq four people died Iran Israel Conflict

Iran-Israel Conflict: ईरान ने इराक में घुसकर मोसाद के मुख्यालय पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, चार लोगों की मौत

Tue, 16 Jan 2024 05:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 16 Jan 2024 05:22 AM IST
सार

ईरान के गार्ड्स ने कहा कि उन्होंने इराक के उत्तरी शहर एरिबल के पास स्थित इस्राइल की मोसाद एजेंसी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। आंतकी समूहों आईएस की सभाओं को तबाह करने के लिए भी बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
Iran fired ballistic missile at Mossad headquarters in Iraq four people died Iran Israel Conflict
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ईरान ने इराकी सीमा में घुसकर इस्राइल के जासूसी मुख्यालय पर मिसाइल दाग दी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने ही हमले की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गार्ड्स ने सीरिया में भी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमला किया है। हाल ही में ईरान में बम धमाका हुआ था, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। ईरान ने इस्राइल पर हमले का आरोप लगाया था, जिसके जवाब में ईरान ने मोसाद के मुख्यालय पर हमला किया।
विज्ञापन


ईरानी समूह ने दी जानकारी
ईरान के गार्ड्स ने कहा कि उन्होंने इराक के उत्तरी शहर एरिबल के पास स्थित इस्राइल की मोसाद एजेंसी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। आंतकी समूहों आईएस की सभाओं को तबाह करने के लिए भी बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि एरिबल से करीब 40 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में अमेरिकी दूतावास के साथ-साथ नागरिक बस्तियों तक विस्फोट की आवाज आई थी। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मिसाइल हमलों से कोई भी अमेरिकी सुविधा प्रभावित नहीं हुई है। हालांकि, अभी तक इस्राइली अधिकारियों की ओर से हमले की पुष्टि नहीं हो पाई है। हमले के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया है। हवाईयात्रियों को एरिबल हवाईअड्डे पर ही रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


एरिबल स्थित अमेरिका दूतावस के पास भी विस्फोट
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ईराक के एरिबल शहर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के नजदीक भी कई विस्फोट हुए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने ही हमलों की जिम्मेदारी ली है। सूत्रों के मुताबिक, बमबारी बेहद हिंसक थी, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास आठ स्थानों को निशाना बनाया गया है। कुछ सूत्रों की मानें तो एरिबल हवाई अड्डे के पास भी तीन ड्रोन मार गिराए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह ईरान में बम धमाका, 100 लोगों की मौत
बता दें, पिछले सप्ताह ईरान में दो बम धमाके हुए थे, जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई। बम धमाके के कारण इस्राइल-हमास युद्ध के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अरब देशों का दौरा कर सकते हैं। ईरान और हमास ने हमले का जवाबदेह अमेरिका और इस्राइल को माना है। हालांकि, अमेरिका ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed