{"_id":"60e4bdef8ebc3edfe3579623","slug":"iran-explosion-in-oil-and-gas-pipeline-three-workers-killed-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान: तेल-गैस पाइपलाइन में विस्फोट, तीन कर्मियों की मौत, चार घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान: तेल-गैस पाइपलाइन में विस्फोट, तीन कर्मियों की मौत, चार घायल
Wed, 07 Jul 2021 02:02 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तेहरान
एजेंसी, तेहरान
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 07 Jul 2021 02:02 AM IST
सार
- अर्द्ध सरकारी ‘मेहर’ एजेंसी सहित कई समाचार संस्थानों ने बताया कि विस्फोट ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 500 किलोमीटर (310 मील) दक्षिण-पश्चिम में आइंखोश क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
gas pipeline
- फोटो : .incoreinsightlytics.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के दक्षिण-पश्चिम में मंगलवार को एक पंप हाउस में तेल और गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से तीन कर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
अर्द्ध सरकारी ‘मेहर’ एजेंसी सहित कई समाचार संस्थानों ने बताया कि विस्फोट ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 500 किलोमीटर (310 मील) दक्षिण-पश्चिम में आइंखोश क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
अब यह पता नहीं चला है कि घायलों की स्थिति कैसी है और न ही यह बताया गया है कि विस्फोट का कारण क्या था। ईरान के तेल मंत्री बिजन जांगनेह ने दुर्घटना का कारण पता करने के लिए जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है।
विज्ञापन