फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran: Explosion in chemical factory, 133 people injured, Joe Biden will go to Israel and Saudi Arabia, read some imp news

ईरान : रासायनिक कारखाने में धमाका, 133 लोग घायल, इस्राइल और सऊदी अरब जाएंगे बाइडन, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Wed, 15 Jun 2022 07:09 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, तेहरान।
एजेंसी, तेहरान। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Jun 2022 07:09 AM IST
विज्ञापन
Iran: Explosion in chemical factory, 133 people injured, Joe Biden will go to Israel and Saudi Arabia, read some imp news
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

ईरान में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट से 133 लोग घायल हो गए। देश के सरकारी टेलीविजन ने बताया, तेहरान से करीब 770 किमी दक्षिण में फार्स प्रांत के दक्षिणी शहर फिरोजाबाद में यह धमाका अमोनियम टैंक से रिसाव के चलते हुआ। घायल हुए 133 लोगों में से 114 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों में से अधिकतर कारखाने के कर्मचारी थे। विस्फोट के बाद घटनास्थल के पास बंद की गई एक प्रमुख सड़क को भी अधिकारियों ने फिर से खोल दिया है।

विज्ञापन


अगले माह इस्राइल और सऊदी अरब यात्रा पर जाएंगे बाइडन
राष्ट्रपति जो बाइडन अगले महीने मध्य पूर्व की अपनी पहली यात्रा पर इस्राइल, वेस्ट बैंक और सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति की सऊदी अरब यात्रा 13 से 16 जुलाई तक होगी। बाइडन डेमोक्रेटिक पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव प्रचार के दौरान मानवाधिकार मुद्दे पर सऊदी अरब की आलोचना करने के बाद उससे संबंधों पर पुनर्विचार की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अपनी यात्रा के दौरान बाइडन सऊदी अरब के शासक क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी मिलेंगे। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ही 2018 में अमेरिका स्थित पत्रकार जमाल खशोगी की नृशंस हत्या का आदेश दिया था। कार्यभार संभालने के बाद बाइडन के कार्यालय ने साफ किया था, राष्ट्रपति क्राउन प्रिंस के साथ किसी भी सीधे संबंध से बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी कजाख के समकक्ष से मिलीं
भारत की विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कजाखिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मुख्तार ताइलुबेरदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने समान रुचि वाले क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार किया। एक ट्वीट में लेखी ने कहा, हमने भारत-कजाखिस्तान के रणनीतिक संबंधों की प्रगति की समीक्षा की। विदेश राज्यमंत्री 9 से 14 जून तक किरगिज रिपब्लिक और कजाखिस्तान की यात्रा पर थीं। मध्य एशियाई देशों की उनकी यह पहली यात्रा थी।

भारत के खिलाफ फर्जी प्रोपेगेंडा चला रहा पाकिस्तानी पत्रकार
पाकिस्तान का एक पत्रकार असद खराल भारत के खिलाफ फर्जी प्रोपेगेंडा चलाते हुए भ्रामक खबरें फैला रहा है। डिजिटल फोरेंसिक, रिसर्च एंड एनालिसिस सेंटर (डीएफआरएसी) की जांच में, यह पता चला कि खराल भारत को बदनाम करने के लिए ट्विटर का भी इस्तेमाल कर रहा है। उसने भीड़ द्वारा पीटने संबंधी एक कथित वीडियो के लिए हिंदू आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया। उसने अपनी पोस्ट में कैप्शन दिया, भारत में चरमपंथी हिंदू आतंकियों का एक और अमानवीय कृत्य। इस ट्वीट को तीन हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। जबकि यह पाया गया कि कथित वीडियो पुराना है और मध्यप्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह से जुड़ा है। इस घटना में गणेश नामक शख्स की मौत हुई थी।

टेक्सास विवि के शीर्ष पद के लिए अशोक फिर से नियुक्त
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने भारतीय मूल के जाने माने अमेरिकी अशोक मागो को यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास सिस्टम बोर्ड ऑफ रीजेंट्स में दोबारा नियुक्त किया है। मागो के लिए यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा।
अशोक मागो अमेरिका-इंडिया चैंबर के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। उन्हें 2010 में प्रवासी भारतीय सम्मान और 2014 में पद्मश्री सम्मान भी दिया जा चुका है। उन्होंने सीनेट इंडिया कॉकस की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। अमेरिकी सीनेट में यह एकमात्र देश-केंद्रित कॉकस है। भारतवंशी मागो ने पहले सिटी ऑफ डलास प्लान एंड जोनिंग कमीशन के कमिश्नर के रूप में भी काम किया है और वह लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक गवर्नर भी रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया।

सरकारीकर्मी कंप्यूटर खरीद के एडवांस से खरीद सकेंगे आईपैड 
सरकार ने अपने कर्मचारियों को कंप्यूटर के लिए मिलने वाले एडवांस से आईपैड खरीदने की अनुमति दे दी है। वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग ने कहा कि उसे इस बारे में स्पष्टीकरण मांगने का अनुरोध प्राप्त हुआ है कि क्या आईपैड कंप्यूटर अग्रिम देने के उद्देश्य से पर्सनल कंप्यूटर की परिभाषा के अंतर्गत आता है। विभाग ने कहा, यह निर्णय किया गया है कि कर्मचारी कंप्यूटर मद में ऋण लेकर आईपैड खरीद सकते हैं। हालांकि यह कुछ शर्तों पर निर्भर है। गौरतलब है कि विभाग ने अक्तूबर 2016 में नियमों में संशोधन किया था। इसके अनुसार कहा गया था कि सभी सरकारी कर्मचारी‘पर्सनल कंप्यूटर’के लिए 50 हजार रुपये या उसके वास्तविक मूल्य के बराबर, जो भी कम हो कर्ज ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed