{"_id":"5e5ea6188ebc3eebc020bf49","slug":"iran-collected-five-times-more-enriched-uranium-reserves-than-determined-limit-iaea","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने निर्धारित सीमा से पांच गुना अधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार जमा किया : आईएईए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान ने निर्धारित सीमा से पांच गुना अधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार जमा किया : आईएईए
Wed, 04 Mar 2020 12:16 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:16 AM IST
सार
रिपोर्ट के मुताबिक ईरान का यूरेनियम संवर्धित करने का स्तर 4.5 फीसदी से अधिक नहीं है लेकिन परमाणु हथियार बनाने के लिए संवर्धन का स्तर करीब 90 फीसदी होना चाहिए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान ने 2015 में विश्व शक्तियों के साथ हुए करार में निर्धारित सीमा से पांच गुना अधिक संवर्धित यूरेनियम का भंडार जमा किया है। संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी निकाय ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने उसे दो केंद्रों की जांच करने की अनुमति देने से भी मना कर दिया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की रिपोर्ट के मुताबिक 19 फरवरी 2020 तक ईरान के पास 1,510 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम का भंडार था जबकि समझौते में इसकी अधिकतम सीमा 300 किलोग्राम निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी सामग्री से परमाणु हथियार बनाया जा सकता है। हालांकि, घातक हथियार बनाने के लिए यूरेनियम को और अधिक संवर्धित करने के साथ कई और चरण पार करने होंगे।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक ईरान का यूरेनियम संवर्धित करने का स्तर 4.5 फीसदी से अधिक नहीं है लेकिन परमाणु हथियार बनाने के लिए संवर्धन का स्तर करीब 90 फीसदी होना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि 2015 में हुए समझौते से अमेरिका मई 2018 में अलग हो गया था और ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। आईएईए की रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले ही करार को बचाने के लिए वियना में अन्य पक्षकारों की हुई बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त हुई थी।