फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran cancel visa requirements for visitors for many countries include india

Iran: ईरान ने 33 देशों के नागरिकों के लिए खत्म की वीजा बाध्यताएं, सूची में भारत का नाम भी शामिल

Fri, 15 Dec 2023 12:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 15 Dec 2023 12:05 PM IST
सार

ईरान सरकार के इस कदम का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है ताकि ज्यादा से ज्यादा विदेशी नागरिक ईरान घूमने आ सकें। 

विज्ञापन
iran cancel visa requirements for visitors for many countries include india
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

ईरान ने 33 देशों के नागरिकों के लिए कई वीजा बाध्यताएं खत्म करने का एलान किया है। जिन देशों के नागरिकों के लिए वीजा बाध्यताएं खत्म की गई हैं, उनमें भारत भी शामिल है। ईरान सरकार के इस कदम का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है ताकि ज्यादा से ज्यादा विदेशी नागरिक ईरान घूमने आ सकें। ईरान के संस्कृति मंत्री, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री एजातुल्ला जारगामी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन


इन देशों के नागरिकों को मिलेगी सुविधा
एजातुल्ला जारगामी ने कहा कि पर्यटन बढ़ाने का साथ ही ईरान को लेकर जो माहौल बनाया जाता है, उसे भी खत्म करना इस फैसले का उद्देश्य है। बता दें कि जिन 33 देशों के नागरिकों के लिए वीजा बाध्यताएं खत्म की गई हैं, उनमें भारत, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, लेबनान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ट्यूनिशिया, तंजानिया, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, सेशेल्स, इंडोनेशिया, ब्रूनेई दारुसलाम, जापान, सिंगापुर, कंबोडिया, मलेशिया, वियतनाम, ब्राजील, पेरु, क्यूबा, मैक्सिको, वेनेजुएला, बोस्निया और हर्जेगोविना, सर्बिया, क्रोएशिया और बेलारूस का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान में पर्यटकों की संख्या में आया उछाल
बता दें कि ईरान ने जिन देशों को नागरिकों को सुविधा दी है, उनमें पाकिस्तान का नाम शामिल नहीं है। ईरान तुर्किए, अजरबैजान, ओमान, चीन, अर्मेनिया, लेबनान और सीरिया के लोगों को पहले ही वीजा बाध्यताएं खत्म करने की सुविधा दे चुका है। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान में इस साल पर्यटकों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 48 फीसदी का उछाल आया है और यह 44 लाख के आंकड़े तक पहुंच गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed