{"_id":"5c697376bdec224a3d3fe9d8","slug":"iran-called-for-ambassador-of-pakistan-after-attack-on-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक प्रायोजित लड़ाई में भारत को मिला ईरान का साथ, पाकिस्तानी राजदूत को किया तलब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक प्रायोजित लड़ाई में भारत को मिला ईरान का साथ, पाकिस्तानी राजदूत को किया तलब
Sun, 17 Feb 2019 08:15 PM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 17 Feb 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को पाकिस्तान के राजदूत को तलब किया। दरअसल, तेहरान ने सुरक्षा बलों पर हुए एक आत्मघाती हमले के पीछे मौजूद एक जिहादी संगठन को पनाह देने का इस्लामाबाद पर आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ईरान उम्मीद करता है पाकिस्तान की सरकार और सेना इस बात को गंभीरता से लेगी कि ईरान से लगी उसकी सीमा पर आतंकवादी समूह सक्रिय है।’ मंत्रालय के एक अधिकारी ने हमले को अंजाम देने वालों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए शीघ्रता से आवश्यक कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक आत्मघाती हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड के 27 सदस्य मारे गए थे। सुन्नी जिहादी संगठन जैश अल- अदल (न्याय की सेना) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन