फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Investigation into assets of former PMs Deuba, Oli and Prachanda begins,

नेपाल: पूर्व पीएम देउबा, ओली व प्रचंड की संपत्तियों की जांच शुरू, संपत्ति शुद्धीकरण अनुसंधान विभाग की कार्रवाई

Sat, 18 Oct 2025 04:19 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडू
अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडू Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 18 Oct 2025 04:19 AM IST
विज्ञापन
Investigation into assets of former PMs Deuba, Oli and Prachanda begins,
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई (फाइल)

नेपाल के संपत्ति शुद्धीकरण अनुसंधान विभाग ने तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों और दो पूर्व मंत्रियों की चल-अचल संपत्तियों की जांच शुरू की है। सार्वजनिक पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने के संदेह में पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा, केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दहल प्रचंड के साथ पूर्व विदेश मंत्री व शेरबहादुर देउबा की पत्नी आरजू राणा देउबा और पूर्व मंत्री दीपक खड्का के खिलाफ भी जांच शुरू हुई है। जांच में शेरबहादुर के बेटे जयवीर सिंह का नाम भी है। विभाग ने सभी नेताओं और उनके परिजनों के नाम पर दर्ज बचत, निवेश, कंपनियों व कारोबार की जानकारी जुटाने के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक, नेपाल धितोपत्र बोर्ड व कंपनी रजिस्ट्रार कार्यालय तथा भूमि संबंधी विवरण के लिए भूमि व्यवस्था व अभिलेख विभाग से पत्राचार किया है।

विज्ञापन


घर में मिले थे जले हुए नोट
जेन-जी आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्रियों देउबा एवं प्रचंड और तत्कालीन मंत्री दीपक खड्का के घरों में आगजनी की थी। आग के बाद मिले जले हुए नोटों और राख की विभाग ने मांगी है। देउबा व खड्का के घर से जले हुए नोटों के टुकड़े, उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई थीं। अधिकारियों के अनुसार, मनी लांडिंग की जांच में आरोपी व्यक्ति के साथ उसके परिवार और ससुराल पक्ष की तीन पीढ़ियों तक की संपत्ति, कारोबार और कंपनियों की भी जांच की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed