फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   International Gender Equality Prize for 2023 Finland awards International prize to Aghanistan based NGO

Afghanistan: तालिबान शासन में बढ़ते भेदभाव के बीच महिलाओं की स्थिति सुधारने में लगा NGO, मिला ये बड़ा पुरस्कार

Tue, 12 Dec 2023 07:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाम्परे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाम्परे Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 12 Dec 2023 07:52 AM IST
सार

पुरस्कार स्वीकार करने के बाद महबूबा सिराज ने कहा कि वह इस पुरस्कार को वह अपने घर ले जा रही है और इन रुपये एक ऐसे प्रोजेक्ट में लगाने वाली है जहां सभी महिलओं को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
International Gender Equality Prize for 2023 Finland awards International prize to Aghanistan based NGO
Mahbouba Seraj - फोटो : Social Media

विस्तार

फिनलैंड में सोमवार को अफगानिस्तान के एक एनजीओ को अंतरराष्ट्रीय लैंगिग समानता पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। दरअसल, यह एनजीओ अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के साथ उनके अधिकारों की रक्षा करता है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान की एनजीओ को मिला पुरस्कार
तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान ने एक ऐसे देश का उदाहरण पेश किया, जहां महिलाओं के अधिकारों को दबा दिया गया है। लड़कियों को माध्यमिक शिक्षा और महिलाओं को उच्च शिक्षा से वंचित कर दिया गया है। फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अफगानिस्तान के इस एनजीओ के प्रतिनिधि महबूबा सिराज को 300,000 यूरो का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिनलैंड के प्रधानमंत्री ओर्पो ने कहा, 'फिनलैंड पिछले 20 वर्षों से अफगानिस्तान में लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करता रहा है। आज भी इस परिस्थिति में हम उनका साथ देंगे। फिनलैंड अफगान की महिलाओं को नहीं भूलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार स्वीकार करने के बाद महबूबा सिराज ने कहा, 'इस पुरस्कार को मैं अपने घर ले जा रही हूं। इन पैसों को मैं उस प्रोजेक्ट में लगाने वाली हूं, जिसमें सभी महिलाओं को शामिल किया जाएगा। यह पुरस्कार मुझे ऐसे देश से मिला जहां लैंगिक समानता है।'  


साल 2021 में यह पुरस्कार वी विल स्टॉप फेमिसाइड (हम स्त्री हत्या को रोकेंगे प्लेटफॉर्म) प्लेटफॉर्म को दिया गया था। तुर्किये का ये संस्थान जमीनी स्तर पर महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए काम करता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed