फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   International Centre against Terrorism, Geneva paying tribute to the 26/11 victims of the Mumbai terrorist at

Geneva : जिनेवा में मुंबई हमलों के पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि, आतंकवाद का साथ देने पर चीन पर साधा निशाना

Mon, 28 Nov 2022 01:27 AM IST
Jeet Kumar एएआई, जेनेवा
एएआई, जेनेवा Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Nov 2022 01:27 AM IST
सार

इंटरनेशनल सेंटर फॉर टेररिज्म, जिनेवा समूह ने 14 साल पहले हुए मुंबई आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और सभी पीड़ितों की आवाज उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया और इसमें विभिन्न देशों के विशेषज्ञों के एक पैनल ने भाग लिया।

विज्ञापन
International Centre against Terrorism, Geneva paying tribute to the 26/11 victims of the Mumbai terrorist at
मुंबई हमला - फोटो : pti

विस्तार

मुंबई में हुए 26/11 के आतंकवादी हमलों ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। रविवार को इन भयानक आतंकी हमलों की 14वीं बरसी मनाई गई। वहीं संयुक्त राष्ट्र में भी 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही बैठक में कई जगहों पर चीन के आतंकवादी मुद्दे पर साथ न खड़ा का मुद्दा भी उठाया गया।

विज्ञापन


विभिन्न देशों के विशेषज्ञों के एक पैनल ने भाग लिया
इंटरनेशनल सेंटर फॉर टेररिज्म, जिनेवा समूह ने 14 साल पहले हुए मुंबई आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और सभी पीड़ितों की आवाज उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया और इसमें विभिन्न देशों के विशेषज्ञों के एक पैनल ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों ने आतंकवाद से पीड़ितों के पुनर्वास में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय और अन्य देशों के बीच सहयोग की भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन


आतंकी का साथ देने पर चीन पर निशाना साधा
साथ ही इस बैठक में आतंकवाद का समर्थन करने के लिए चीन पर भी निशाना साधा। समूह द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पाकिस्तानी जिहादी आतंकवादी साजिद मीर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में डालने के प्रस्ताव पर चीन ने एक बार फिर रोक लगा दी थी और चीन ने अपने वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी। साजिद मीर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों में 29 विदेशी नागरिक थे
आयोजन की अध्यक्षता इंटरनेशनल सेंटर फॉर टेररिज्म, जिनेवा के निदेशक बिरो दियावारा ने की। बैठक शुरू होने से पहले मुंबई हमले के दौरान 12 मिनट की एक फिल्म दिखाई गई। प्रतिभागियों ने पीड़ितों की याद में एक मिनट का मौन रखा। पूरे लोगों ने आतंकवाद के भयानक अत्याचारों पर विचार-विमर्श किया और हमले की एक साथ निंदा की। मरने वालों में 29 विदेशी नागरिक थे।

   
आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद था
मुंबई पर आतंकी हमले 26 नवंबर 2008 को शुरू हुए थे और 29 नवंबर तक चले थे। इस हमले की दुनियाभर में निंदा की गई थी और इन आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद था। हमले में विदेशी नागरिकों समेत कुल 166 लोग मार गए थे और 300 से ज्यादा घायल हो गए थे। भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान स्थित लश्कर के नौ आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान अजमल कसाब इकलौता ऐसा आतंकी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया था। चार साल बाद 21 नवंबर 2012 को उसे फांसी दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed