{"_id":"689ae59c39a6b29e54019eb8","slug":"interim-govt-tightens-its-belt-regarding-general-elections-home-advisor-said-elections-will-be-free-and-fair-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: आम चुनाव को लेकर अंतरिम सरकार ने कसी कमर, गृह सलाहकार बोले- स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा निर्वाचन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: आम चुनाव को लेकर अंतरिम सरकार ने कसी कमर, गृह सलाहकार बोले- स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा निर्वाचन
Tue, 12 Aug 2025 12:26 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:26 PM IST
सार
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने घोषणा की थी कि देश में फरवरी 2026 में आम चुनाव होंगे। अब बांग्लादेश के गृह सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार आम चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर अंतरिम सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। बांग्लादेश के गृह सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार आम चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
बांग्लादेश के गृह सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने केरानीगंज में एक मतदान केंद्र का दौरा करने के बाद कहा कि चुनाव की संभावित तारीख की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग निश्चित तारीख की घोषणा करेगा। सभी लोग शांतिपूर्ण चुनाव चाहते हैं। हम अगला चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और उत्सवपूर्ण तरीके से कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कानून प्रवर्तन अधिकारियों से पूर्ण सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग के बिना निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराना असंभव है।
पिछले साल अवामी लीग की गिर गई थी सरकार
जुलाई 2024 में हुए जनविद्रोह के बाद शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। इस जनविद्रोह में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था। अंततः 5 अगस्त 2024 को हसीना सरकार गिर गई और वह भारत चली गईं। इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार ने देश में लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने का वादा किया था। पिछले कई महीनों से बांग्लादेश में राजनीतिक दल नए सिरे से आम चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुहम्मद यूनुस ने फरवरी 2026 में चुनाव की घोषणा की
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने घोषणा की थी कि देश में फरवरी 2026 में आम चुनाव होंगे। यह घोषणा 5 अगस्त को शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से बेदखल होने की पहली वर्षगांठ के अवसर पर की गई। शनिवार को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने एक बैठक में आम चुनावों के लिए मतदान केंद्रों पर पूर्ण सुरक्षा का आह्वान किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन