फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Interfaith Harmony Day celebrated at Akshardham Temple in New Jersey World News in Hindi

US: अमेरिका के मंदिर में मनाया गया अंतरधार्मिक सद्भावना दिवस, एक मंच पर नजर आए सभी प्रमुख धर्मों के प्रतिनिधि

Fri, 06 Oct 2023 07:33 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 06 Oct 2023 07:33 AM IST
सार

यह कार्यक्रम 8 अक्तूबर, 2023 को अक्षरधाम महामंदिर के भव्य समर्पण समारोह से पहले एक सप्ताह तक चलने वाले समारोहों की शृंखला में एक महत्वपूर्ण आकर्षण था।

विज्ञापन
Interfaith Harmony Day celebrated at Akshardham Temple in New Jersey World News in Hindi
Interfaith Harmony Day - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के न्यू जर्सी के रॉबिंसविले में बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में अंतरधार्मिक सद्भावना दिवस मनाया गया। दुनिया के विभिन्न धर्मों, आस्था व परंपराओं के प्रतिनिधियों ने 'इंटरफेथ हार्मनी डे' कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम 8 अक्तूबर, 2023 को अक्षरधाम महामंदिर के भव्य समर्पण समारोह से पहले एक सप्ताह तक चलने वाले समारोहों की शृंखला में एक महत्वपूर्ण आकर्षण था।

विज्ञापन


समारोह में इस्लाम, ईसाई, यहूदी, हिंदू, जैन, सिक्ख और बौद्ध धर्म के प्रतिनिधि एक साथ एक मंच पर आए। इस मौके पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा, आपने जो बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर बनाया है वह एक प्रकाशपुंज है, जो हमेशा के लिए अपनी रोशनी देगा।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में हुआ विशेष मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम
इससे पहले, महंतस्वामी महाराज के सान्निध्य में मंदिर परिसर में बुधवार को विशेष द्वितीय चरण का मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्ण हुआ। इस पवित्र समारोह में भगवान श्री राम, माता सीता, हनुमान, लक्ष्मण, भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, भगवान श्री कृष्ण, राधा, भगवान तिरूपति बालाजी और बीएपीएस परम्परा के आध्यात्मिक गुरुओं की दिव्य मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के कुल सौर ऊर्जा उत्पादन में भारत का योगदान पहुंचा 12 फीसदी, यूरोपीय संघ की बराबरी भी की
इस साल दुनिया के कुल सौर ऊर्जा उत्पादन में भारत का योगदान 12 फीसदी रहा है। इस वर्ष की पहली छमाही में भारत का सौर ऊर्जा उत्पादन यूरोपीय संघ के बराबर रहा है। वैश्विक स्तर पर इस साल की पहली छमाही में सौर ऊर्जा से 5.5 प्रतिशत बिजली का उत्पादन हुआ है। यह पिछले साल इसी समय से 16 फीसदी (104 टीडब्ल्यूएच) अधिक है। यह जानकारी एम्बर की रिपोर्ट में सामने आई है। इस बारे में एम्बर के भारत विश्लेषक नेशविन रोड्रिग्स ने कहा भारत के पास सौर ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने की भरपूर क्षमता है। रिपोर्ट में जनवरी से जून तक पिछले साल की इसी समय अवधि में 78 देशों के सौर ऊर्जा उत्पादन डाटा का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। 

अमेरिका ने यूक्रेन को दिए ईरान से जब्त किए गए 11 लाख हथियार
अमेरिका ने यूक्रेन को इरान से जब्त किए गए 11 लाख हथियार दिए हैं। इसे पिछले साल इरान से जब्त किया गया था। अमेरिकी सरकार ने कहा, हमने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी। यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि इसमें ईरान के दस लाख से ज्यादा गोले, रॉकेट लॉन्चर, ग्रेनेड शामिल हैं। अमेरिकी नौसेना ने इन हथियारों को यमन जा रहे ईरानी जहाज से जब्त किया था।

मैक्कार्थी के निष्कासन के बाद विदेशी फंडिंग मानवीय मदद ठप
अमेरिका में शटडाउन टालने के चलते प्रतिनिधि सभा (निचले सदन) के लिए के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी को रिपल्किन सांसदों ने डेमोक्रेट के साथ मिलकर पद से हटा दिया है। लेकिन इसके बाद भी अमेरिकी कांग्रेस में विदेशी फंडिंग और मानवीय मदद ठप हो गई है। सांसदों को खर्च बिलों को मंजूरी देने और आंशिक सरकारी शटडाउन से बचने के लिए छह सप्ताह की समय सीमा का सामना करना पड़ रहा है।

फिलीपीनी नौकाओं ने विवादित तट पर चीन की नाकाबंदी तोड़ी
फिलीपीन की दो आपूर्ति नौकाओं ने दक्षिण चीन सागर में एक विवादित तट के पास बार-बार होने वाले टकराव की कड़ी में चीनी तटरक्षक नाकाबंदी को तोड़ दिया। आशंका है कि यहां एक बड़े सुरक्षा संकट से अमेरिका भी प्रभावित हो सकता है। लेकिन चीनी तटरक्षक बल और जहाजों की मौजूदगी तथा आपूर्ति मिशन को बाधित करने के बावजूद फिलीपीन की दो नौकाएं इस क्षेत्र में सामान पहुंचाने में सफल रही हैं। 

युवाओं के व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन का दुश्मन बन रहा सोशल मीडिया
किशोर व युवाओं के बीच सोशल मीडिया से जुड़ी चिंता पर होने वाले शोध फीयर ऑफ मिसिंग आउट (फोमो) से शुरू होने वाली समस्याओं की बहुत बारीक तस्वीर उजागर करते हैं। सिडनी की ऑस्ट्रेलियन कैथोलिक यूनिवर्सिटी में कैरोल डैब और मैक्यूअरी यूनिवर्सटी के डेनियल आइंस्टीन बताते हैं कि 50% किशोर फोमो यानी साझा आनंददायक अनुभवों से वंचित रह जाने की चिंता का अनुभव करते हैं। इस संबंध में हुए शोधों के विश्लेषण के आधार पर शोधकर्ताओं का दावा है कि हाल के वर्षों में इस तरह के चिंता के स्तर में वृद्धि हुई है। शोध के दौरान ऑस्ट्रेलिया के छह स्कूलों में 951 किशोरों पर अध्ययन किया गया। नतीजों से पता चला कि 11% किशोरों में सोशल मीडिया का बार-बार उपयोग करने पर चिंता संबंधी लक्षण बढ़े और इसका कम उपयोग करने पर चिंता में कमी आई। ये छात्र खुद को उच्च फोमो से पीड़ित मान रहे थे।

वर्चुअल दुनिया के बाहर सामाजिक होना भूले
शोध में कुछ छात्र ऐसे भी थे जो फोमो से प्रभावित नहीं थे उनमें से 54% ने सोशल मीडिया का कम उपयोग करने पर चिंता के गहरे लक्षण दिखाए। ये छात्र असल में सामाजिक जुड़ाव और चिंता की भावना से उबरने के लिए पूरी तरह सोशल मीडिया पर निर्भर थे। इन्हें सोशल मीडिया के उपयोग पर पाबंदी लगाए जाने से आपत्ति थी। ये भूल चुके हैं कि वर्चुअल दुनिया से बाहर कैसे सामाजिक होना है।

इराक में अगले साल से डॉलर में नकद निकासी लेनदेन पर लगेगी रोक
वित्तीय अपराधों में अपने मुद्रा भंडार के दुरुपयोग और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए इराक अगले साल 1 जनवरी से अमेरिकी डाॅलर में सभी नकदी निकासी ओर लेनदेन को खत्म कर देगा। इराक के केंद्रीय बैंक (सीबीआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सीबीआई में निवेश और प्रेषण के महानिदेशक माजेन अहमद ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य इराक की ओर से हर साल न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व से नकदी के रूप में आयात किए जाने वाले 10 अरब डॉलर में से लगभग 50 फीसदी के अवैध उपयोग पर रोक लगाना है।

साथ ही यह अर्थव्यवस्था को डॉलर मुक्त करने के उस व्यापक प्रयास का भी हिस्सा है, जिसमें 2003 के अमेरिकी आक्रमण के बाद बार-बार होने वाले युद्धों और संकटों से निराश हो चुकी आबादी ने स्थानीय नोटों के मुकाबले ग्रीनबैक को प्राथमिकता दी है। अहमद ने कहा कि जो लोग 2023 के अंत से पहले बैंकों में डॉलर जमा करेंगे, वे 2024 में भी डॉलर में धनराशि निकाल सकेंगे। लेकिन 2024 में जमा किए गए डॉलर 1,320 की आधिकारिक दर पर स्थानीय मुद्रा में ही निकाले जा सकते थे। इराकी दिनार की समानांतर बाजार दर बृहस्पतिवार को 1,560 थी, जो आधिकारिक दर से लगभग 15% कम थी।

बांग्लादेश में नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस से धन शोधन पर पूछताछ
बांग्लादेश की आधिकारिक भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था (भ्रष्टाचार विरोधी आयोग) ने 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मुहम्मद यूनुस से मनी लॉन्ड्रिंग-फंड (धन शोधन) गबन के आरोप में पूछताछ की है। यूनुस ने बांग्लादेश में गरीब लोगों की मदद के लिए माइक्रोक्रेडिट के उपयोग की शुरुआत की थी। इस मॉडल को दुनिया भर के कई अन्य देशों में भी दोहराया गया।  मुहम्मद यूनुस की कानूनी परेशानियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed