फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Influencer Jay Shetty Lied About Past, Plagiarised Instagram Posts: Report

Jay Shetty: जय शेट्टी पर बड़े आरोप, रिपोर्ट में दावा- अतीत के बारे में बोला झूठ और इंस्टाग्राम पोस्ट किए चोरी

Tue, 05 Mar 2024 08:46 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 05 Mar 2024 08:46 AM IST
सार

बेस्टसेलर में अपनी जगह बनाने वाली किताब 'थिंक लाइक ए मॉन्क: ट्रेन योर माइंड फॉर पीस एंड पर्पस एवरी डे' के तथ्यों को लेकर संदेह जताया जा रहा है। तमाम दावों को झूठ माना जा रहा है।

विज्ञापन
Influencer Jay Shetty Lied About Past, Plagiarised Instagram Posts: Report
जय शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों ब्रिटिश पॉडकास्टर और लाइफ कोच जय शेट्टी काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। उन पर सोशल मीडिया पोस्ट की चोरी करने और अपनी किताब में झूठ फैलाने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि शेट्टी ने अपनी जीवन पर लिखी किताब में काफी झूठे दावे किए हैं। 

विज्ञापन


थिंक लाइक ए मॉन्क किताब पर बवाल
बेस्टसेलर में अपनी जगह बनाने वाली किताब 'थिंक लाइक ए मॉन्क: ट्रेन योर माइंड फॉर पीस एंड पर्पस एवरी डे' के तथ्यों को लेकर संदेह जताया जा रहा है। तमाम दावों को झूठ माना जा रहा है। द गार्जियन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बेस्टसेलिंग पुस्तक के लेखक ने भारत के एक मंदिर में तीन साल बिताने का झूठा दावा किया है। 
विज्ञापन


जय शेट्टी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्कूली दिनों के दौरान जय ने भारत में भिक्षुओं के साथ रहकर छुट्टियां बिताई थीं और खुद को उनके ज्ञान और शिक्षाओं में डुबो दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों डॉलर कमाते हैं
बता दें, जय शेट्टी भारतीय मूल के इंफ्लुएंसर और ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर हैं। उनकी उम्र 36 साल है। वह लंदन में पैदा हुए थे और बिजनेस स्कूल गए थे। वह ऑन पर्पस पॉडकास्ट की मेजबानी करते हैं, जिसमें कई बड़े लोग जैसे  मिशेल ओबामा, किम कार्दशियन और दिवंगत कोबे ब्रायंट आ चुके हैं। वह जय शेट्टी सर्टिफिकेशन स्कूल भी चलाते हैं, जहां छात्र जय शेट्टी अनुशासन सीखने के लिए हजारों डॉलर देते हैं। 

कई चौंकाने वाले खुलासे
द गार्जियन की रिपोर्ट में जय शेट्टी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि, ब्रिटिश पॉडकास्टर ने अपनी किताब में दावा किया है कि ग्रेजुएशन होने के बाद उन्होंने एक भिक्षु के रूप में जीवन बिताया था। तीन साल बाद उन्होंने महसूस किया कि उनका उद्देश्य भिक्षु का जीवन जीना नहीं है बल्कि दुनिया के साथ ज्ञान साझा करना है। इसके बाद वह लोगों के सामने आए और उनके जीवन में बदलाव आया। वह तेजी से प्रसिद्ध होते चले गए। 

‘अमीरी की कहानी’ पर आधारित शेट्टी की सफलता
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उनके कुछ दावे झूठे होने के साथ शेट्टी की सफलता काफी हद तक ‘अमीरी की कहानी’ पर आधारित है। रिपोर्ट में एक बिजनेस स्कूल से डिग्री लेने की बात भी झूठी निकली है। दरअसल, ये बिजनेस स्कूल संबंधित विषय में डिग्री नहीं देता है। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि शेट्टी अपनी आध्यात्मिक पहचान का इस्तेमाल बड़ी रकम बनाने के लिए करते हैं। इतना ही नहीं शेट्टी इस्कॉन का उल्लेख करने से बचते हैं, इसके बजाय खुद को वैदिक भिक्षु बताते हैं।


साहित्यिक चोरी के आरोपों से जूझ रहे
रिपोर्ट में इस बात पर भी गौर करने के लिए कहा गया कि जय शेट्टी वर्षों से साहित्यिक चोरी के आरोपों से जूझ रहे हैं। शेट्टी के कई ऑरिजनल वीडियो पहले से मौजूद साम्रगी और सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित थे, जो वर्षों पहले वायरल हो गए थे। साल 2019 में यूट्यूबर निकोल आर्बर ने उनके द्वारा साझा की गई कहानियों के पीछे के मूल स्त्रोतों को सामने लाकर रख दिया था, जिसके बाद शेट्टी ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम से 100 से अधिक पोस्ट हटा दिए थे। वहीं, उन्होंने अपने कर्मचारियों को कहीं और से ली गई सामग्री के श्रेय को शामिल करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed