फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Industrialist Lord Swaraj Paul wife Aruna dies in UK read world news

दुखद: उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल की पत्नी अरुणा का ब्रिटेन में निधन, युगांडा में हुआ बस हादसा, पढ़ें कुछ खास खबरें

Thu, 05 May 2022 02:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 May 2022 02:06 AM IST
सार

परिवार के एक करीबी सदस्य ने अरुणा पॉल  मौत की खबर की पुष्टि की है। अरुणा पॉल के परिवार में उनके पति और तीन बच्चे-दो बेटे आकाश तथा अंबर और बेटी अंजलि हैं। युगांडा में एक सड़क हादसे के दौरान यात्री बस में सवार 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को सुबह हुए इस हादसे में मारे गए लोगों में सात नाबालिग हैं। हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Industrialist Lord Swaraj Paul wife Aruna dies in UK read world news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रमुख प्रवासी भारतीय (एनआरआई) उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल की पत्नी अरुणा पॉल का यहां उनके घर पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। परिवार के एक करीबी सदस्य ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, वह जिंदादिल इंसान थीं और हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं।  

विज्ञापन


अरुणा पॉल के परिवार में उनके पति और तीन बच्चे-दो बेटे आकाश तथा अंबर और बेटी अंजलि हैं। लॉर्ड पॉल ब्रिटेन स्थित ‘कैपरो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ के संस्थापक हैं, जिसका काम अमेरिका, भारत, कनाडा और यूएई तक फैला है।
विज्ञापन


इमरान की तटस्थ सीईसी की निगरानी में जल्द चुनाव की मांग
पाक के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि देश में आम चुनाव एक तटस्थ मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) की देखरेख में हों। इमरान का दावा है कि चयनित सरकार नियोजित साजिश द्वारा जनता पर थोपी गई है और इसीलिए देश में जल्द चुनाव हों अन्यथा लोकतंत्र को बड़ा झटका लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने उनकी सरकार के अक्षम होने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, हम साढ़े तीन साल से ऐसी टिप्पणियां सुन रहे थे। लेकिन मेरी मांग है कि लोगों को सीईसी की अध्यक्षता में निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से देश का भाग्य तय करने दें।

पंजाब-तमिलनाडु के छात्र समूह नासा की रोवर चैलेंज स्पर्धा जीते
पंजाब और तमिलनाडु के दो भारतीय छात्र समूहों ने ‘नासा 2022 ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज’ नामक प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। नासा ने 29 अप्रैल को एक ऑनलाइन पुरस्कार समारोह में इसकी घोषणा की है। प्रतियोगिता में 58 कॉलेज और 33 उच्च विद्यालय (हाईस्कूल) की 91 टीम ने हिस्सा लिया था। 

इस बार अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के समूह को एक मानवचलित रोवर का डिजाइन तैयार करने को कहा गया था, जो सौर तंत्र में पाए जाने वाले चट्टानी पिंड (रॉकी बॉडी) तक पहुंच सके। इसमें पंजाब के डिसेंट चिल्ड्रन मॉडल प्रेसीडेंसी स्कूल के छात्रों ने ‘हाई स्कूल डिवीजन’ में एसटीईएम इंगेजमेंट पुरस्कार जीता। तमिलनाडु के वीआईटी की टीम को सोशल मीडिया अवार्ड में कॉलेज/विवि श्रेणी में विजेता घोषित किया गया। 

युगांडा में बस हादसे में 20 लोगों की मौत
पश्चिमी युगांडा में एक सड़क हादसे के दौरान यात्री बस में सवार 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को सुबह हुए इस हादसे में मारे गए लोगों में सात नाबालिग हैं। हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। बस फोर्ट पोर्टल शहर से युगांडा की राजधानी कम्पाला जा रही थी। सोशल मीडिया पर साझा किए गए हादसे के फोटो में लोगों को दुर्घटना स्थल पर मलबे से यात्रियों को बचाते हुए देखा जा सकता है। 

पिता ने नहीं की दुष्कर्म में सीबीआई जांच की मांग, हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला
पश्चिम बंगाल के मोयनगरी में कक्षा 8 की नाबालिग के खुदकुशी मामले में पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की सीबीआई जांच कराने की मांग नहीं की है। कोलकाता हाईकोर्ट ने पिता से अलग से बात करने के बाद कहा कि वह इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर फैसला सुनाएगा।

पीड़ित के पिता की ओर से वरिष्ठ वकील किशोर दत्ता ने चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की खंड पीठ को बताया कि उनके मुवक्किल को प्रदेश पुलिस पर पूरा भरोसा है और वह इस मामले की सीबीआई जांच नहीं चाहते। इसके बाद पीठ ने पीड़ित के पिता से अकेले में बात की और जानना चाहा कि वह ऐसा किसी दबाव में तो नहीं कर रहे। पीठ ने अंत में कहा, दुष्कर्म समेत सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद ही इस मामले में फैसला सुनाया जाएगा। 

दुनिया में भारत की ब्रांडिंग कर सकता सिनेमा : ठाकुर
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वैश्विकरण के दौर में लोकप्रिय सिनेमा से भारत की कूटनीति को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। इस तरह फिल्म समुदाय दुनिया में भारत की अच्छी ब्रांडिंग कर सकता है।

उन्होंने ‘भारतीय सिनेमा और सौम्य शक्ति’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के समापन समारोह में कहा, दुनिया में तेजी से बढ़ते उदारीकरण, विनियमन, मीडिया और संस्कृति उद्योग के निजीकरण से पिछले कुछ दशकों में भारतीय फिल्म उद्योग में काफी परिवर्तन हुआ है।

साथ ही, वैश्विक डिजिटल मीडिया उद्योग और वितरण प्रौद्योगिकी के विस्तार से भारतीय मनोरंजन उद्योग का दायरा बढ़ा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विश्व मानचित्र पर भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। 

बोडो भाषा के विकास और संवर्धन की जरूरत : कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बोडो साहित्य सभा के वार्षिक सम्मेलन में राज्य सरकार से बोडो भाषा और सहित्य के विकास और संवर्धन के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा।  

तमुलपुर में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने 2004 में बोडो को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने को सुनिश्चित करने में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को भी याद किया।  

कहा कि बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड और बांग्लादेश और नेपाल सहित 35 लाख से अधिक लोग बोडो बोलते हैं। अब तक बोडो भाषा में किए कार्यों को लेकर 17 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बोडो भाषा और साहित्य को और समृद्ध करने को कहा। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed