फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indore-born London Deputy Mayor Rajesh Agrawal eyes Parliament seat from Leicester

UK: आम चुनाव के लिए लेबर पार्टी ने भारतीय मूल के राजेश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार, लीसेस्टर ईस्ट चुनाव लड़ेंगे

Mon, 20 Nov 2023 07:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Nov 2023 07:04 PM IST
सार

UK: इंदौर में जन्मे राजेश अग्रवाल ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने चयन का एलान किया। उन्होंने दक्षिण एशियाई मूल की सबसे बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्वाचन क्षेत्र  लीसेस्टर पूर्व के सभी निवासियों के लिए संसद सदस्य के रूप में काम करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Indore-born London Deputy Mayor Rajesh Agrawal eyes Parliament seat from Leicester
लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल। - फोटो : london.gov.uk

विस्तार

विपक्षी लेबर पार्टी ने अगले आम चुनाव में लीसेस्टर ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल को अपना संसदीय उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन



 

इंदौर में जन्मे 46 वर्षीय अग्रवाल ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने चयन का एलान किया। उन्होंने दक्षिण एशियाई मूल की सबसे बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र के सभी निवासियों के लिए संसद सदस्य के रूप में काम करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, मैं लीसेस्टर ईस्ट के लिए लेबर पार्टी के संसदीय उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा, एक लेबर सांसद के रूप में लीसेस्टर ईस्ट को दोबारा ठीक करने के लिए इस शुभ अवसर का इस्तेमाल करने का समय आ गया है। आइए, मिलकर ब्रिटेन का भविष्य बनाएं। 

विज्ञापन

लेबर नेता ने कहा कि वह लंदन के डिप्टी मेयर (व्यापार) के रूप में आदर्शों की वकालत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, लंदन के डिप्टी मेयर के रूप में मैंने ब्रिटेन का झंडा फहराया और दुनियाभर में हमारे आदर्शों की वकालत की, हजारों-लाखों पाउंड के अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित किया, सैकड़ों-हजारों रोजगार पैदा किए और ढाई लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार की बेहतर स्थिति प्रदान की। अग्रवाल ने कहा, लीसेस्टर ईस्ट के लिए मैं इसी तरह के कदम उठाउंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि लोगों को उनका हिस्सा मिले। 

अग्रवाल ने यह भी बताया कि 22 साल पहले जब वह प्रवासी के रूप में ब्रिटेन आए थे तो उनके जेब में ज्यादा पैसे नहीं थे और उन्होंने एक सफल फिनटेक बिजनेस स्थापित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed