फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indoor masks are also free in Israel country will be corona free in next 15 to 20 days

दावा: इस्राइल में इनडोर मास्क भी फ्री, अगले 15 से 20 दिन में कोरोना मुक्त होगा देश

Wed, 16 Jun 2021 04:22 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Jun 2021 04:22 PM IST
सार

इस्राइल दुनिया का पहला देश बन गया है जहां 85% आबादी को वैक्सीन लग चुका है। सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि अगले 20 दिन में देश कोरोना महामारी से मुक्त हो जाएगा। फिलहाल सात दिन में 6 लाख बच्चों का भी टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
Indoor masks are also free in Israel country will be corona free in next 15 to 20 days
इजरायल में लोगों को मास्क ना पहनने के आदेश - फोटो : social media

विस्तार

इस्राइल के लिए बड़ी खुशखबरी है।  कोरोना काल में इजरायल में आउटडोर मेें मास्क छूट के बाद इनडोर मास्क की भी छूट दे दी गई है।  यह दुनिया का पहला देश है, जहां बंद स्थानों में भी मास्क लगाने की जरूरत नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार से इस पाबंदी से छूट दे दी। मंत्रालय ने कहा कि कोराेना मरीजों की कम होती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि कोरोना वैक्सीन नहीं लगाने वाले कर्मचारी और वृद्धाश्रमों में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही मास्क लगाना अनिवार्य है। साथ ही प्लेन से यात्रा और क्वारेंटाइन के दौरान मास्क पहनना जरूरी होगा। इसके अलावा जो लोग अस्पताल या नर्सिंग होम में भर्ती हैं उन्हें भी मास्क लगाना होगा। फिलहाल इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूलों के लिए कोई निर्देश नहीं जारी किए हैं।
विज्ञापन



गौरतलब है कि राजनीतिक उठापटक के बीच देश में पिछले हफ्ते से 12 से 15 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। अभी तक करीब 6 लाख बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि आगामी 15 से 20 दिन में इस्राइल कोरोना फ्री हो जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों को टेस्ट कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन



डेढ महीने में दुनिया में कोरोना के मामले घटे: डब्ल्यूएचओ
पिछले 50 दिनों में दुनिया में कोरोना के मामले तेजी से घटे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि‘कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में कमी आई है।’ यह जानकारी खास है, क्योंकि डेढ़ साल में पहली बार पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन 44%, अमेरिका 43% आबादी को लगा चुका वैक्सीन
रिपोर्ट के मुताबिक, 32.85 करोड़ की आबादी वाला अमेरिका 43.7%, 6.70 करोड़ की आबादी वाला ब्रिटेन 44%, 8.4 करोड़ की आबादी वाला जर्मनी 26.3% और 3.9 करोड़ की आबादी वाली पोलैंड अपनी 25.7% आबादी को लगा चुका है। जबकि करीब 140 करोड़ की आबादी वाला भारत अब तक 3.5% लोगों को ही वैक्सीन लगाया पाया है।


इजरायल में कोरोना के 231 सक्रिय मामले 
92 लाख की आबादी वाला इस्राइल अब तक 85% वयस्कों को वैक्सीन लगा चुका है। इजरायल ऐसा करने वाला पहला देश भी है। दूसरी ओर, वर्तमान में इस्राइल में कोरोना के सिर्फ 231 एक्टिव केस हैं। यहां 24 घंटे में 24 केस मिले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed