फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesian rescuers search for missing speedboat with 11 European tourists, 2 local crew members

Indonesia Boat Missing: इंडोनेशिया में नाव लापता, 11 यूरोपीय पर्यटक थे सवार; बड़े स्तर पर तलाश अभियान जारी

Sat, 25 Jul 2026 01:01 PM IST
Pavan पीटीआई, पालू
पीटीआई, पालू Published by: Pavan Updated Sat, 25 Jul 2026 01:01 PM IST
सार

इंडोनेशिया में एक नाव लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार, नाव पर कुल 13 लोग सवार थे। ये सभी तंजुंग उनाउना रीजेंसी से गोरोंटालो प्रांत के मारिसा बंदरगाह के लिए रवाना हुए थे, लेकिन तय समय से न पहुंचने पर उन सभी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Indonesian rescuers search for missing speedboat with 11 European tourists, 2 local crew members
इंडोनेशिया में स्पीडबोट लापता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास एक स्पीडबोट के लापता होने के बाद बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस स्पीडबोट में 11 यूरोपीय पर्यटक और दो स्थानीय चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि अब तक नाव या उसमें सवार लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- US: एच-1बी वीजा पर 1 लाख डॉलर शुल्क को लेकर ट्रंप को झटका, अमेरिकी अदालत ने क्यों खारिज की अपील?
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, स्पीडबोट शुक्रवार सुबह तंजुंग उनाउना रीजेंसी से गोरोंटालो प्रांत के मारिसा बंदरगाह के लिए रवाना हुई थी। हालांकि, तय समय तक नाव अपने गंतव्य पर नहीं पहुंची। गोरोंटालो प्रांत के खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख हेरियांतो ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:40 बजे एक स्थानीय टूर गाइड ने स्पीडबोट के लापता होने की सूचना दी। इसके तुरंत बाद रात में ही खोज अभियान शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा, 'जब दोपहर तक स्पीडबोट अपने गंतव्य पर नहीं पहुंची तो चिंता बढ़ गई। हमने तुरंत तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक नाव या उसमें सवार लोगों का कोई पता नहीं चला है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई देशों के पर्यटक थे सवार 
इंडोनेशियाई अधिकारियों के अनुसार स्पीडबोट में एक चेक गणराज्य का नागरिक, एक बेल्जियम का नागरिक, पांच नीदरलैंड के नागरिक, तीन जर्मन नागरिक, एक फ्रांसीसी महिला और दो इंडोनेशियाई चालक दल के सदस्य सवार थे।


300 वर्ग समुद्री मील में चल रही तलाश 
राहत एवं बचाव दल ने टोमिनी खाड़ी और आसपास के करीब 300 वर्ग समुद्री मील क्षेत्र में खोज अभियान चलाया है। तलाश के लिए कई बचाव दल, थर्मल इमेजिंग ड्रोन और गोताखोरों की टीमों को लगाया गया है। खोज अभियान नाव के संभावित मार्ग को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- US: ट्रंप ने न्यूक्लियर डील के बदले रखी अब्राहम समझौते की शर्त, सऊदी पर क्यों दबाव बना रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?

खराब समुद्री मौसम बना चुनौती 
मौसम विभाग ने क्षेत्र में सामान्य तौर पर साफ मौसम का अनुमान जताया है, लेकिन समुद्र में तेज हवाओं और करीब  2.5 मीटर ऊंची लहरों के कारण बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद लापता पर्यटकों और चालक दल की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed