फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesian prez Joko Widodo confirms Sriwijaya Air flight crashed into Java Sea

इंडोनेशिया विमान हादसा: पीएम मोदी ने जताई संवेदना, कहा- दुख की इस घड़ी में साथ खड़ा है भारत

Sun, 10 Jan 2021 02:09 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 10 Jan 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
Indonesian prez Joko Widodo confirms Sriwijaya Air flight crashed into Java Sea
indonesia plane crash - फोटो : twitter

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उड़ान भरने के बाद से लापता विमान के क्रैश होने की आधिकारिक तौर पर रविवार को पुष्टि की है। शनिवार को विमान से संपर्क टूटने के बाद क्रैश होने की आशंका को देखते हुए अभियान शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया विमान हादसे पर रविवार को दुख जताया और इसमें मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने विमान हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''इंडोनेशिया में दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में भारत, इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।''
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजया एयर का विमान समुद्र में क्रैश हो गया। इस विमान में 62 यात्री सवार थे। डोनेशियाई गोताखोरों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 737-500 के मलबे का रविवार को पता लग लिया है। उन्हें शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान का मलबा जावा सागर में 23 मीटर की गहराई में मिला है, जिसमें 62 यात्री सवार थे। बचाव दल ने जावा सागर से विक्षत शव और कपड़ों के चीथड़े निकाले हैं। 

राष्ट्रपति ने शोक जताया
राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बताया कि उन्हें विमानन मंत्रालय से विमान के क्रैश होने की रिपोर्ट मिली है। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा, ‘‘ मैं सरकार और सभी इंडोनेशिया वासियों की ओर से इस हादसे पर दुख व्यक्त करता हूं।’’ 

एयर चीफ मार्शल हादी त्जाहजांतो ने एक बयान में कहा, ''हमें खबर मिली है कि पानी में दृश्यता ठीक है, जिससे गोताखोरों के दल के लिए विमान के कुछ हिस्सों को खोजने में मदद मिली। हम निश्चित है कि वह वहीं स्थान है, जहां पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।'' 

मानव अवशेष और विमान के हिस्से मिले 
एयर चीफ मार्शल ने बताया कि विमान के हिस्से मिले हैं, जिनपर पंजीकरण संख्या दर्ज है। इससे पहले बचाव दल के सदस्यों को जावा के समुद्र से रविवार सुबह मानव अवशेष, फटे कपड़े एवं धातु के कुछ टुकड़े मिले थे।  उन्होंन कहा, ''उम्मीद है कि रविवार दोपहर तक मौजूदा स्थिति और दृश्यता ठीक है, जिससे हम खोज अभियान जारी रख सकते हैं।'' 

बता दें कि शनिवार दोपहर विमान का संपर्क टूटने के बाद नौसेना के पोतों को सोनार संकेत मिले, जिसके बाद श्रीविजय एयरलाइंस के विमान को तलाश करने में कामयाबी मिली। अभी तक विमान हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही उसमें सवार किसी के जिंदा होने के संकेत मिले हैं। 

 परिवहन मंत्री बी के सुमादी ने कहा कि दुर्घटनास्थल का अनुमान लगने के बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने बयान जारी करके कहा कि खोज एवं बचाव दल ने लांकांग और लाकी द्वीपों के बीच ये वस्तुएं बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed