फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesian Plane Crashed After Take Off From Jakarta With 62 Aboard, Sriwijaya Air Flight 182, Lost Connection

इंडोनेशिया में विमान क्रैश : बचाव दल ने जावा सागर से निकाले विक्षत शव और कपड़ों के चीथड़े

Sun, 10 Jan 2021 01:07 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 10 Jan 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
Indonesian Plane Crashed After Take Off From Jakarta With 62 Aboard, Sriwijaya Air Flight 182, Lost Connection
उड़ान - फोटो : pixabay

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजया एयर का विमान समुद्र में क्रैश हो गया। इस विमान में 62 यात्री सवार थे। विमान की खोज के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया है। विमान के क्रैश होने के एक दिन बाद इंडोनेशियाई बचाव दल ने जावा सागर से विक्षत शव और कपड़ों के चीथड़े निकाले हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह विमान राजधानी जकार्ता से पोन्टिआनक जा रहा था। फ्लाइट संख्या एसजे182 ने दोपहर करीब 1.56 बजे उड़ान भरी थी और 2.40 बजे उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया था। सूत्रों को कहना है कि बचाव दल को समुद्र में मलबा मिला है। हालांकि, यह मलबा इसी विमान का है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यात्रियों को ले जा रहा बोइंग 737-500 विमान करीब 27 साल पुराना था। यह 2018 में जकार्ता में क्रैश हुए लाइन एयर के विमान बोइंग 737 मैक्स से भी काफी पुराना था।  
विज्ञापन

इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री बुदी कारया ने बताया, विमान में चालक दल के 12 सदस्यों समेत 62 लोग सवार हैं, जिनमें दस बच्चे भी शामिल हैं। देश की खोज व बचाव एजेंसी बासरनास के प्रमुख बागुस पुरुहितो ने बताया कि करीब 50 टीमों को विमान खोज अभियान में लगाया गया है। वहीं, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हम स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और उड़ान को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। इस बीच, स्थानीय मीडिया ने मछुआरों के हवाले से जकार्ता के उत्तर में विमान का मलबा मिलने का दावा किया है। वहीं त्रिसुला तट रक्षक जहाज के कमांडर कैप्टन ईको सूर्या हादी ने भी समुद्र में मानव अंग और मलबा देखे जाने की बात कही है। 


पहले भी हुए हादसे
उल्लेखनीय है कि अक्तूबर 2018 में जकार्ता से उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही लायन एयर का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 189 लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को लापता हुआ विमान स्वचालित उड़ान संचालन प्रणाली से लैस नहीं है, जो कि लायन एयर के विमान की दुर्घटना में अहम वजह बना था। श्रीविजय एयर इंडोनेशिया की सस्ती उड़ान सेवाओं में शामिल है जो कि दर्जनों घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed