{"_id":"638e4b6b03bfc36e6160bc92","slug":"indonesia-many-houses-buried-in-debris-due-to-the-terrible-eruption-of-volcano-in-mount-semeru","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indonesia: माउंट सेमेरू में ज्वालामुखी में भयानक विस्फोट से कई घर मलबे में दबे, छाया धुआं ही धुआं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Indonesia: माउंट सेमेरू में ज्वालामुखी में भयानक विस्फोट से कई घर मलबे में दबे, छाया धुआं ही धुआं
Tue, 06 Dec 2022 01:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:20 AM IST
सार
पूर्वी जावा प्रांत के लुमजांग जिले में स्थित मांउट सेमेरू में 1,500 मीटर (लगभग 5,000 फुट) से अधिक ऊंचाई तक धुएं के बादल उठे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसूनी बारिश के चलते घनी आबादी वाले इंडोनेशियाई द्वीप पर ज्वालामुखी में बड़े धमाके के बाद सोमवार को मौसम सुधरते ही बचावकर्मियों ने कुछ लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद में राहत और बचाव कार्य फिर से शुरू किया। कई गांवों के आसमान में ज्वालामुखी से लावे के साथ निकली राख के गुबार के कारण सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पा रही है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बता दें, पूर्वी जावा प्रांत के लुमजांग जिले में स्थित मांउट सेमेरू ने रविवार को आकाश की ओर 1,500 मीटर (लगभग 5,000 फुट) से अधिक ऊंचाई तक धुएं के बादल उठे थे। सम्बरवुलुह और सुपितुरंग के सबसे अधिक प्रभावित गांवों में सोमवार को सैकड़ों बचावकर्मियों को तैनात किया गया, जहां घर और मस्जिदें ज्वालामुखी की टनों राख के नीचे दबी हुई हैं। लावे और धमाके के दौरान जहरीली गैसें चारों तरफ फैल गई। ज्वालामुखी की गैस ने पूरे गांव में दम घोंटू स्थिति पैदा कर दी है और एक पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस पुल को पिछले साल ज्वालामुखी विस्फोट में नष्ट होने के बाद फिर से बनाया गया था।