फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia Earthquake Magnitude Over 6 Quake Strikes Near Jakarta No Tsunami Threat Latest News Update

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में कांपी धरती, 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

Fri, 14 Jan 2022 04:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जाकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जाकार्ता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 14 Jan 2022 04:29 PM IST
सार

भूभौतिकीय एजेंसी के मुताबिक, सरकार समुद्र की सतह की निगरानी कर रही है। गणितीय मॉडल बताते हैं कि सुनामी की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Indonesia Earthquake Magnitude Over 6 Quake Strikes Near Jakarta No Tsunami Threat Latest News Update
भूकंप - फोटो : iStock

विस्तार

इंडोनेशिया की राजधानी में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। एक सरकारी निकाय ने बताया कि शुक्रवार को जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। हालांकि, भूकंप से सुनामी की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी के प्रमुख द्विकोरिता कर्णावती ने बताया कि सरकार समुद्र की सतह की निगरानी कर रही है। गणितीय मॉडल बताते हैं कि सुनामी की कोई संभावना नहीं है। भूकंप का केंद्र पड़ोसी प्रांत बैंटन के तट पर था, जो देश की राजधानी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया, क्योंकि भूकंप के बाद और भी झटके आ सकते हैं। भूकंप की तीव्रता शुरुआती 6.7 पैमाने से कम थी। दरअसल, इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के सक्रिय ज्वालामुखियों के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आता है, जिससे यहां भूकंप का खतरा बना रहता है। स्थानीय मीडिया ने जकार्ता में सैकड़ों लोगों को घरों और कार्यालयों से बाहर निकालते हुए दिखाया। हालांकि, फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान के बारे में आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed