फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indonesia after plane crash lanslide and earthquake hit country killing many people and injured hundred ones

इंडोनेशिया: विमान दुर्घटना, भूस्खलन के बाद भूकंप, अबतक 73 लोगों की मौत, 700 घायल

Sun, 17 Jan 2021 09:45 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इंडोनेशिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इंडोनेशिया Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 17 Jan 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
indonesia after plane crash lanslide and earthquake hit country killing many people and injured hundred ones
इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है - फोटो : Twitter

इंडोनेशिया में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के बाद रविवार को बचावकर्मियों को घरों और इमारतों के मलबों से और लोगों के शव मिले जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई। हालांकि इस बीच सेना के इंजीनियरों ने क्षतिग्रस्त सड़कों को खोल दिया जिससे राहत सामग्री पहुंचाना आसान हो गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा मोचन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाति ने कहा कि गुरुवार को मध्य रात्रि आए भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित ममूजू शहर और सुलावेसी द्वीप पर माजेने में और भी भारी उपकरणों को पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि कुल 73 लोगों की मौत ममूजू और नौ की मौत पड़ोसी जिले माजेने में हुई है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति तथा फोन संचार सुविधाएं भी धीरे-धीरे बहाल हो रही है। जाति ने बताया कि भूकंप के कारण हजारों लोग बेघर हो गए तथा 800 से अधिक लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से आधे लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाति ने बताया कि माजेने में कम से कम 1,150 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 27,850 लोगों को आश्रय स्थलों में भेजा गया है। आपदा मोचन एजेंसी की ओर से बताया गया कि भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ ममूजू और माजेने को जोड़ने वाला मार्ग सेना के इंजीनियरों ने साफ कर दिया है। क्षतिग्रस्त पुल को भी उन्होंने ठीक कर दिया है।

इससे पहले 2018 में पालू शहर में 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद सुनामी आई थी। तब चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed