{"_id":"5d9fd20c8ebc3e017d364589","slug":"indo-american-sampat-shivangi-gets-appointment-in-national-advisory-committee-of-a-us-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतवंशी संपत शिवांगी को मिली अमेरिकी निकाय राष्ट्रीय सलाहकार समिति में नियुक्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतवंशी संपत शिवांगी को मिली अमेरिकी निकाय राष्ट्रीय सलाहकार समिति में नियुक्ति
Fri, 11 Oct 2019 06:21 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 11 Oct 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
संपत शिवांगी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक प्रभावशाली नेता संपत शिवांगी को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित एक प्रमुख स्वास्थ्य निकाय की राष्ट्रीय सलाहकार समिति में नियुक्ति मिली है। पेशे से फिजिशियन शिवांगी को अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा सचिव एलेक्स एम अजार ने सब्स्टेंस एब्यूज एंड मेंटल हेल्थ सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन के सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ सर्विसेज में सेवा देने को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
अजार ने शिवांगी को लिखे पत्र में कहा, ‘मैं आपको राष्ट्रीय सलाहकार परिषद से जुड़ी सेवाओं के लिए आमंत्रित करते हुए प्रसन्न हूं। यह नियुक्ति तुरंत प्रभावी होगी और कार्यकाल 30 जुलाई, 2023 को खत्म होगा।’ शिवांगी ने एक बयान में कहा कि वह मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बने राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में आमंत्रित किए जाने पर वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन