फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indira Gandhi and Amrit Kaur in 100 most powerful women in last century by TIME

इंदिरा गांधी और अमृत कौर को मिली टाइम की ‘सदी की 100 प्रभावशाली महिलाओं’ में जगह

Fri, 06 Mar 2020 05:03 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 Mar 2020 05:03 AM IST
सार

टाइम मैगजीन ने साल 1947 और 1976 के लिए क्रमश: अमृत कौर व इंदिरा गांधी को वूमन ऑफ द ईयर बताते हुए मैगजीन के विशेष संस्करण में प्रकाशित किया है।

विज्ञापन
Indira Gandhi and Amrit Kaur in 100 most powerful women in last century by TIME
अमृत कौर और इंदिरा गांधी

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी अमृत कौर को टाइम मैगजीन ने पिछली सदी की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया है। टाइम मैगजीन ने ‘स्पॉटलाइट्स इंफ्लूएंशल वूमन हू वर ऑफ्टन ओवरशैडोड’ नाम से एक सूची जारी की। 

विज्ञापन


टाइम मैगजीन ने साल 1947 और 1976 के लिए क्रमश: अमृत कौर व इंदिरा गांधी को वूमन ऑफ द ईयर बताते हुए मैगजीन के विशेष संस्करण में प्रकाशित किया है। टाइम स्टाफ और विशेषज्ञों द्वारा कई महीने लंबी चली प्रक्रिया के बाद 600 नामांकन में से 100 प्रभावशाली महिलाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन


टाइम मैगजीन ने वूमन ऑफ द ईयर परियोजना छापने पर कहा कि पिछले 72 सालों से हम मैन ऑफ द इयर छापते थे, जिसमें कोई प्रभावशाली पुरुष राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या फिर कोई प्रमुख उद्योगपति होता था। साल 1999 में इसे बदलकर पर्सन ऑफ द ईयर किया गया ताकि यह ज्यादा समावेशी और लैंगिक संवेदनशील हो सके, इसके बावजूद पसंद पुरुष ही होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैगजीन के मुताबिक साल की 100 प्रभावशाली महिला परियोजना के जरिये उसने उन प्रभावशाली महिलाओं को सामने लाने की कोशिश की जिनकी छवि उभर कर सामने नहीं आ सकी। इसमें ऐसी महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने उन पदों पर कब्जा कर लिया है, जहां से पुरुषों को अक्सर चुना जाता था, लेकिन इन महिलाओं ने अपनी सक्रियता या संस्कृति के जरिये अपना प्रभाव जमाया।

ये भी शामिल

डिजाइनर कोको चैनल, लेखिका वर्जीना वूल्फ, महारानी एलिजाबेथ, अभिनेत्री मार्लिन मोनरो, राजकुमारी डायना, चीनी फार्मासिटीकल केमिस्ट टू,यूयू, सादाको ओगाता और मिशेल ओबामा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed