{"_id":"6144ecae988cc8505b580900","slug":"indias-defense-delegation-reached-nigeria-to-increase-opportunities-for-military-cooperation-between-the-two-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया-भारत रक्षा समझौता : दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए पहुंचा भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया-भारत रक्षा समझौता : दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए पहुंचा भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल
Sat, 18 Sep 2021 12:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, अबुजा
एजेंसी, अबुजा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:59 AM IST
सार
भारत नाइजीरिया के बीच सैन्य सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल नाइजीरिया दौरे पर है। प्रतिनिधिमंडल ने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्री, एनएसए, सेनाध्यक्ष, राजनीतिक संस्थाओं, रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों सहित नाइजीरियाई सुरक्षा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की है।
विज्ञापन
नाइजीरिया का झंडा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए नाइजीरिया पहुंचा है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि सैन्य सलाहकार, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) के नेतृत्व में एक समग्र प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में नाइजीरिया का दौरा कर रहा है ताकि नाइजीरियाई रक्षा प्रतिष्ठानों के साथ रक्षा सहयोग के अवसरों को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में एनएससीएस, रक्षा मंत्रालय, तीनों सशस्त्र बलों, विदेश मंत्रालय और रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्री, एनएसए, सेनाध्यक्ष, राजनीतिक संस्थाओं, रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों सहित नाइजीरियाई सुरक्षा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की है।
विज्ञापन
भारत हाल के दिनों में अफ्रीकी देशों के साथ सैन्य सहयोग बढ़ा रहा है। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत-अफ्रीकी रक्षा संबंधों की नींव दो मार्गदर्शक सिद्धांतों पर आधारित है, पहला- समुद्री क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास तथा दूसरा- वसुधैव कुटुम्बकम।
विज्ञापन
भारत ने बेल्जियम के साथ कानूनी सहायता का किया समझौता
भारत ने ब्रुसेल्स के एग्मोंट पैलेस में बेल्जियम के साथ आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते पर बेल्जियम, लक्जमबर्ग और यूरोपीय संघ (ईयू) में भारत के राजदूत संतोष झा तथा बेल्जियम के उप प्रधान मंत्री व न्याय मंत्री और उत्तरी सागर विन्सेंट वैन क्विकेनबोर्न ने हस्ताक्षर किए।
यह समझौता भारत और बेल्जियम आपराधिक मामलों की रोकथाम और अभियोजन में दोनों देशों के बीच अधिक प्रभावी सहयोग सुनिश्चित करेगा। बेल्जियम में भारतीय दूतावास ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह समझौता द्विपक्षीय कानूनी सहयोग को और भी गहरा करेगा।