{"_id":"5efba9b25f67a519c03fd107","slug":"indian-working-committee-constituted-for-the-publicity-of-donald-trump","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतवंशियों ने ट्रंप के प्रचार के लिए गठित की कार्यसमिति, बताया अमेरिका के लिए सबसे बेहतर ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतवंशियों ने ट्रंप के प्रचार के लिए गठित की कार्यसमिति, बताया अमेरिका के लिए सबसे बेहतर
Wed, 01 Jul 2020 02:38 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारतीय मूल के नागरिकों के एक समूह ने एक राजनीतिक कार्य समिति का गठन किया है। यह समिति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सक्रियता से प्रचार करेगी। इन लोगों का मानना है कि आतंकवाद को हराने और आव्रजन को नियमित करने समेत कई मौजूदा घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय स्थितियों के मद्देनजर ट्रंप ही अमेरिका के लिए सबसे बेहतर हैं।
समूह के संस्थापक ए. डी. अमर ने कहा कि ‘ट्रंप के लिए भारतीय-अमेरिकी’ (इंडियन अमेरिेन्स फॉर ट्रंप) का गठन सिर्फ एक मकसद से किया गया है कि ट्रंप को फिर से राष्ट्रपति बनाने के लिए सभी अमेरिकियों खासकर भारतीय उपमहाद्वीप मूल के अमेरिकियों का समर्थन जुटाया जा सके।
समूह ने कहा कि ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से उनकी उपलब्धियों को देखते हुए, महसूस किया गया कि उनका पहला कार्यकाल अमेरिकी अर्थव्यवस्था को ऊपर उठाने, वैश्विक मंच पर अमेरिका की सकारात्मक छवि बनाने, आतंकवाद को हराने, आव्रजन को नियमित करने और ताकत से शांति स्थापित करने पर केंद्रित रहा है। इसके अलावा समिति के सदस्यों का यह भी मानना है कि अगले चार साल के लिए अमेरिका को इस राह पर अग्रसर रखने के लिए ट्रंप ही बेहतर हैं।

बिडेन ने मेधा राज को डिजिटल चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने अपनी डिजिटल चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर भारतीय मूल की अमेरिकी मेधा राज को नामित किया है। यह पद उनके चुनाव अभियान में बहुत अहम है, जो महामारी के कारण पूरी तरह डिजिटल रूप में ही चलाया जा रहा है। बिडेन के चुनाव प्रचार अभियान ने कहा कि राज डिजिटल विभाग के सभी पहलुओं पर काम करेंगी।