{"_id":"5cd92d69bdec22076649555a","slug":"indian-woman-died-in-dubai-after-hip-transplant-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में कूल्हे की सर्जरी के बाद भारतीय महिला की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई में कूल्हे की सर्जरी के बाद भारतीय महिला की मौत
Mon, 13 May 2019 02:36 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 13 May 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
बेट्टी रीता फर्नांडिस
- फोटो : social media
दुबई के एक अस्पताल में भारतीय महिला शेफ की कूल्हे की सर्जरी के बाद मौत हो गई है। महिला की सर्जरी यहां के एक निजी अस्पताल में हुई थी। 42 साल की बेट्टी रीता फर्नांडिस दो बच्चों की मां थीं। बताया जा रहा है कि सर्जरी के बाद उन्हें कुछ परेशानियां हुईं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार फर्नांडिस को यहां के अल जहरा अस्पताल में दो घंटे तक चलने वाली सर्जरी के लिए 9 मई को भर्ती किया गया था। अस्पताल के चीफ एग्जिक्यूटिव अफसर मोहायेम अब्देलघानी ने बयान जारी कर कहा है, "अल जहरा अस्पताल दुबई में 9 मई को बेट्टी रीता फर्नांडिस की मौत के संदर्भ में हमने उनके परिवार को सारी जानकारी दे दी है।"
बयान में कहा गया है, "इस मामले की अस्पताल, दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण (डीएचए) और जॉइंट कमीशन इंटरनेश्नल (जेसीआई) के मानकों के अनुसार जांच की जा रही है। स्वतंत्र मूल्यांकन के लिए इसकी जानकारी डीएचए और संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। और परिवार को भी सारी जानकारी दी जा रही है।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्नांडिस को जन्मजात समस्या थी और जन्म के समय से ही उनके हिप विस्थापित थे।
वहीं महिला के परिवार का कहना है कि उसने अल जहरा अस्पताल के कंसलटेंट आर्थोपेडिक सर्जन समिह तराबिची से सर्जरी कराने का फैसला लिया था। मूल रूप से मुंबई की रहने वाली फर्नांडिस फिर 9 मई को अस्पताल में भर्ती हुईं। डीएचए फिलहाल फर्नांडिस के पति द्वारा दायर शिकायत को देख रहा है।
इस मामले पर हेल्थ रेग्युलेशन सेक्टर के सीईओ मारवन अल मुल्ला का कहना है, "मामले की अभी जांच की जा रही है। डीएचए कथित लापरवाही के हर एक मामले को सख्ती से देख रहा है। हेल्थ रेग्युलेशन सेक्टर अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत जांच करता है, जिसके तहत मामले की जांच के लिए विषय विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाती है। समिति मामले की जांच करती है, बाद में जो भी बात सामने आती है, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाती है।"