{"_id":"5eaffb438ebc3e909b66a0e8","slug":"indian-wins-10-million-dirhams-in-uae-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई में केरल के शख्स की चमकी किस्मत, लॉटरी में जीते 20 करोड़ रुपये","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई में केरल के शख्स की चमकी किस्मत, लॉटरी में जीते 20 करोड़ रुपये
Mon, 04 May 2020 05:14 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 04 May 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भारतीय नागरिक ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी में बिग टिकट लकी ड्रॉ में 10 मिलियन दिरहम यानी करीब 20 करोड़ 60 लाख रुपये जीते हैं। गल्फ न्यूज की एक खबर के अनुसार केरल के दिलीप कुमार एलिक्कोटिल परमेस्वरन रविवार को मेगा प्राइज अपने घर लाए। उन्होंने 14 अप्रैल को ऑनलाइन टिकट खरीदा था।
विज्ञापन
परमेस्वरन ने गल्फ न्यूज से बात करते हुए कहा कि मेरे ऊपर 700,000 दिरहम का ऋण भी है। इसलिए इस जीती हुई धनराशि का उपयोग अपने कर्ज को चुकाने में करूंगा और बची हुई राशि का एक हिस्सा अपने दोनों बच्चों की शिक्षा पर भी खर्च करूंगा।
विज्ञापन
बिग टिकट अबू धाबी में नकद पुरस्कारों और सपनों की लक्जरी कारों के लिए सबसे बड़ा और सबसे लंबे समय तक चलने वाला मासिक रैफल ड्रॉ है।