{"_id":"64cb7d0fd50d36fb18035cf3","slug":"indian-student-working-as-an-uber-eats-driver-in-australia-killed-in-crash-in-australia-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: ऑस्ट्रेलिया में सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्र की मौत, पॉकेट मनी के लिए करता था डिलीवरी बॉय का काम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: ऑस्ट्रेलिया में सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्र की मौत, पॉकेट मनी के लिए करता था डिलीवरी बॉय का काम
Thu, 03 Aug 2023 03:40 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Aug 2023 03:40 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया में फूड डिलीवरी बॉय का काम करने वाले भारतीय छात्र की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 22 साल का था और उबर ईट्स में काम करता था। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्र का नाम अक्षय दीपक डोल्तानी था जो मुंबई का मूल निवासी था।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में फूड डिलीवरी बॉय का काम करने वाले भारतीय छात्र की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 22 साल का था और उबर ईट्स में काम करता था। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्र का नाम अक्षय दीपक डोल्तानी था जो मुंबई का मूल निवासी था। डोल्टानी को ऑस्ट्रेलिया के मैक्वेरी विश्वविद्यालय में कॉमर्स में मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति मिली थी और वह फरवरी में ऑस्ट्रेलिया आया था।
विज्ञापन
पॉकेट मनी के लिए करता था काम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय दीपक डोल्तानी की पिछले हफ्ते न्यू साउथ वेल्स में वह किसी जगह फूड डिलीवर करने जा रहा था तभी एक उसकी बाइक की टक्कर एक कार से हो गई, इस दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई। वह अपने खर्चों को कवर करने के लिए हफ्ते में कम से कम तीन बार उबर ईट्स डिलीवरी राइडर के रूप में काम करता था।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना के बाद उन अक्षय डोल्तानी को रॉयल नॉर्थ शोर अस्पताल ले जाया गया लेकिन कुछ घंटों बाद उनकी मृत्यु हो गई। अक्षय के भाई ने बताया कि उनका एकमात्र उद्देश्य था कि वह एक अच्छा जीनव जीएं और इसलिए वह ऑस्ट्रेलिया गए और वह अपने परिवार को अधिक सुविधाएं प्रदान करना चाहते थे ताकि वे एक बेहतर जीवन शैली जी सकें।
विज्ञापन
उबर ईट्स ने दिया बयान
वहीं, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के मुताबिक, डोल्टानी की मृत्यु के साथ, 2017 से ऑस्ट्रेलिया में मारे गए फूड डिलीवरी बॉय की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। वहीं कंपनी उबर ईट्स ने कहा कि वह डिलीवरी कर्मियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए उसके पास नीतियां हैं। रिपोर्ट में कंपनी के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया में, उबर ईट्स डिलीवरी लोगों को विशेष रूप से उनके लिए डिजाइन किए गए एक सहायता पैकेज द्वारा कवर किया जाता है।