फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian student Saketh Sreenivasaiah has been found dead in California six days after he went missing

US: कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र का छह दिन बाद मिला शव, कर्नाटक के रहने वाले थे साकेत श्रीनिवासैया

Sun, 15 Feb 2026 08:27 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: लव गौर Updated Sun, 15 Feb 2026 08:27 AM IST
सार

Indian Student Saketh Found Dead: भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया लापता होने के छह दिन बाद कैलिफोर्निया में मृत पाए गए हैं। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने साकेत का शव बरामद किया है।

विज्ञापन
Indian student Saketh Sreenivasaiah has been found dead in California six days after he went missing
अमेरिका में लापता युवक साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला। - फोटो : LinkedIn/Saketh Sreenivasaiah

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लापता हुए 22 वर्षीय भारतीय छात्र का शव मिला है। कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया नौ फरवरी को लापता हो गए थे, जिसके बाद उनकी तेजी से तलाश की जा रही थी। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि पुलिस ने भारतीय छात्र का शव बरामद कर लिया है। साकेत श्रीनिवासैया अमेरिका में रहकर पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के छात्र थे।

विज्ञापन


सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को छात्र का शव मिला है। शव को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने के लिए सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है। इसी के साथ दूतावास ने परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की।
विज्ञापन


छात्र के शव को जल्द भारत भेजने की तैयारी
अपने एक्स पोस्ट में भारतीय दूतावास ने लिखा, 'यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है। इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दूतावास परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है, जिसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की व्यवस्था करना शामिल है। हमारे अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तलाशी के लिए पुलिस ने चलाया था अभियान
बता दें कि साकेत को लापता होने से पहले कैंपस से लगभग एक किलोमीटर दूर आखिरी बार देखा गया था, जिसके बाद अंजा झील और बर्कले हिल्स इलाके के आसपास पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में कैंपस के पास ही टिल्डेन रीजनल पार्क के नजदीक एक आवास के पास उनका पासपोर्ट और लैपटॉप वाला एक बैग भी मिला।

ये भी पढ़ें: Bengaluru Bank Gold Theft: बैंक लॉकर से 4.12 करोड़ का सोना किया गायब, सट्टे में उड़ाया; सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

अंजा झील में मृत पाए गए साकेत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साकेत का शव बर्कले हिल्स के पास अंजा झील में पाया गया। साकेत श्रीनिवासैया, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र थे। वो उत्पाद विकास कार्यक्रम (पीडीपी) में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहे थे और कर्नाटक के तुमकुरु के रहने वाले थे। उन्हें आखिरी बार अंजा झील के पास ही देखा गया था।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed