US: कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र का छह दिन बाद मिला शव, कर्नाटक के रहने वाले थे साकेत श्रीनिवासैया
Indian Student Saketh Found Dead: भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया लापता होने के छह दिन बाद कैलिफोर्निया में मृत पाए गए हैं। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने साकेत का शव बरामद किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया में लापता हुए 22 वर्षीय भारतीय छात्र का शव मिला है। कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया नौ फरवरी को लापता हो गए थे, जिसके बाद उनकी तेजी से तलाश की जा रही थी। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि पुलिस ने भारतीय छात्र का शव बरामद कर लिया है। साकेत श्रीनिवासैया अमेरिका में रहकर पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के छात्र थे।
सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को छात्र का शव मिला है। शव को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने के लिए सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है। इसी के साथ दूतावास ने परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की।
छात्र के शव को जल्द भारत भेजने की तैयारी
अपने एक्स पोस्ट में भारतीय दूतावास ने लिखा, 'यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है। इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दूतावास परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है, जिसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की व्यवस्था करना शामिल है। हमारे अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे।'
The Consulate deeply regrets to inform that local police have confirmed the recovery of the body of the missing Indian student, Saketh Sreenivasaiah. We extend our heartfelt condolences to his family and loved ones during this profoundly difficult time.
The Consulate stands… — India in San Francisco (@CGISFO) February 14, 2026
तलाशी के लिए पुलिस ने चलाया था अभियान
बता दें कि साकेत को लापता होने से पहले कैंपस से लगभग एक किलोमीटर दूर आखिरी बार देखा गया था, जिसके बाद अंजा झील और बर्कले हिल्स इलाके के आसपास पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में कैंपस के पास ही टिल्डेन रीजनल पार्क के नजदीक एक आवास के पास उनका पासपोर्ट और लैपटॉप वाला एक बैग भी मिला।
ये भी पढ़ें: Bengaluru Bank Gold Theft: बैंक लॉकर से 4.12 करोड़ का सोना किया गायब, सट्टे में उड़ाया; सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
अंजा झील में मृत पाए गए साकेत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साकेत का शव बर्कले हिल्स के पास अंजा झील में पाया गया। साकेत श्रीनिवासैया, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र थे। वो उत्पाद विकास कार्यक्रम (पीडीपी) में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहे थे और कर्नाटक के तुमकुरु के रहने वाले थे। उन्हें आखिरी बार अंजा झील के पास ही देखा गया था।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.