फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian student in US hammered to death by homeless drug addict

US: भारतीय छात्र ने नशेड़ी की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; उसने हथौड़े से मार-मारकर कर दी हत्या

Mon, 29 Jan 2024 12:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 29 Jan 2024 12:24 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि आरोपी जुलियन फॉकनर ने मृतक विवेक सैनी के सिर पर हथौड़े से करीब 50 बार बेरहमी से वार किया था। मृतक एक स्टोर में क्लर्क के तौर पर काम करता था।

विज्ञापन
Indian student in US hammered to death by homeless drug addict
अमेरिकी पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के लिथोनिया शहर के जॉर्जिया में एक बेघर नशेड़ी ने एक 25 वर्षीय भारतीय छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल, छात्र पिछले कुछ दिनों से उस बेघर नशेड़ी की मदद कर रहा था। हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

विज्ञापन


भारतीय छात्र की हत्या 
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि आरोपी जुलियन फॉकनर ने मृतक विवेक सैनी के सिर पर हथौड़े से करीब 50 बार बेरहमी से वार किया था। मृतक एक स्टोर में क्लर्क के तौर पर काम करता था, जहां वह उस बेघर नशेड़ी को पिछले दो दिनों से चिप्स, कोक, पानी और जैकेट देकर मदद करता था। सुरक्षा को देखते हुए मृतक ने आरोपी को स्टोर से चले जाने के लिए कहा था। इसे लेकर 16 जनवरी को आरोपी ने मृतक पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव के पास ही फॉकनर को पाया। भारतीय छात्र विवेक सैनी दो साल पहले ही बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका आया था। उसने हाल ही में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री पूरी की। उसके परिजनों ने बताया कि वह एक होनहार छात्र था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने जताया दुख
अमेरिका के लिथोनिया शहर के जॉर्जिया में भारतीय छात्र विवेक सैनी के हत्यारे जूलियन फॉकनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोमवार को एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। दूतावास ने अपनी एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में लिखा, 'हम उस भयानक, क्रूर और जघन्य घटना से बहुत दुखी हैं। हम कड़े शब्दों में हमले की निंदा करते हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।'


उन्होंने यह भी बताया कि घटना के तुरंत बाद वाणिज्य दूतावास ने सैनी के परिवार से संपर्क किया था। इतना ही नहीं पार्थिव शरीर को भारत वापस भेजने में भी वाणिज्य दूतावास सहायता दी। उन्होंने कहा कि हम अभी भी सैनी के परिवार के संपर्क में हैं।  गौरतलब है कि विवेक सैनी मूल रूप से हरियाणा का रहने वाले थे। उनके माता-पिता, गुरजीत सिंह और ललिता सैनी सदमे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed