फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian student dies after drowning in a reservoir in New York, America

अमेरिका: न्यूयार्क में जलाशय में डूबने से भारतीय छात्र की मौत

Tue, 01 Sep 2020 03:15 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, न्यूयार्क
पीटीआई, न्यूयार्क Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Sep 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Indian student dies after drowning in a reservoir in New York, America
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया और न्यूयार्क क्षेत्र के पास एक जलाशय में डूबने से एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। मीडिया में आई खबरों में इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि मृत छात्र की पहचान अर्पित गोयल (24) के रूप में की गई है और वह बफेलो विश्वविद्यालय का छात्र था।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह बुधवार की शाम को वारेन काउंटी में स्थित अलेघेनी जलाशय में डूबने से गोयल की मौत हो गई। 'पोस्ट जर्नल' की खबर के अनुसार गोयल को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


खबर के अनुसार वारेन काउंटी के मुख्य उप कोरोनर (मौत के कारण की जांच करने वाले अधिकारी) टोनी चीमेंटी ने कहा कि 'गोयल अपने दोस्तों के साथ काउंटी आया था और किन्जुआ तट पर वह और उसके साथी जलाशय में तैर रहे थे।' चीमेंटी ने कहा कि 'गोयल की मौत दुर्घटनावश डूबने के कारण हुई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed