फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Student Dies in Road Accident in  UK, Four Injured Details News in Hindi

UK Accident: ब्रिटेन में सड़क हादसे में भारतीय छात्र की मौत, चार की हालत गंभीर; सभी आंध्र प्रदेश के रहने वाले

Thu, 12 Dec 2024 09:18 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 12 Dec 2024 09:18 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि वाहन चालक (27) को खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन
Indian Student Dies in Road Accident in  UK, Four Injured Details News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी इंग्लैंड के लीसेस्टरशायर में सड़क दुर्घटना में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। लीसेस्टरशायर की पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह हुआ, जिसमें एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार चिरंजीवी पंगुलुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला, दो पुरुष और चालक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


वाहन एक खाई में जा गिरा
पुलिस ने बताया कि वाहन चालक (27) को खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, चिरंजीवी पंगुलुरी (32), माजदा-3 तमुरा में सवार होकर लीसेस्टर से मार्केट हार्बरो की ओर जा रहे थे, तभी यह वाहन एक खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


पंगुलुरी की मौके पर ही मौत हो गई
बयान में कहा गया कि पंगुलुरी की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार तीन अन्य यात्री और चालक को अस्पताल ले जाया गया। दो पुरुष यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग आंध्र प्रदेश से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीसेस्टरशायर पुलिस ने जारी किया बयान
लीसेस्टरशायर पुलिस के बयान में कहा गया कि अधिकारी उन सभी लोगों से बात करेंगे और बयान दर्ज करेंगे, जो मंगलवार की सुबह ए6 पर यात्रा कर रहे थे और दुर्घटना के चश्मदीद थे। अधिकारियों ने अपील की है कि लोग यह जांच लें कि क्या उन्होंने डैश कैम उपकरण पर कोई फुटेज कैप्चर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed