London: लंदन में भारत के नीति आयोग की पूर्व कर्मचारी की मौत, भीषण सड़क हादसे में हुआ निधन
चेष्ठा कोचर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पीएचडी की छात्रा थी। चेष्ठा भारत के नीति आयोग की पूर्व कर्मचारी भी रह चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन में हुए भीषण सड़क हादसे में भारतीय मूल की एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा का नाम चेष्ठा कोचर बताया गया है। वे भारत के नीति आयोग की पूर्व कर्मचारी रह चुकी हैं। यह हादसा पिछले सप्ताह हुआ है। 33 वर्ष की चेष्ठा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में व्यवहार विज्ञान में पीएचडी की छात्रा थी। वह सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. एसपी कोचर की बेटी थीं।
दुखद हादसे में हुई मौत
19 मार्च को चेष्ठा और उनके पति अलग-अलग साइकिल से घर जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके पति प्रशांत कोचर उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर लिया।
अमिताभ कांत ने जताया दुख
भारत में नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने छात्रा की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर बताया कि चेष्ठा ने उनके साथ काम किया था। उन्होंने बताया कि लंदन में साइकिल चलाते समय एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में उनका निधन हो गया। अमिताभ कांत ने बताया कि वह मेधावी और बहादुर थीं।
पिता ने की भावुक पोस्ट
मृतका के पिता ने एक्स पर लिखा है कि मैं अपनी बेटी के अवशेष इकट्ठे कर रहा हूं। इस हादसे ने हमें और दोस्तों को झकझोर दिया है। हरियाणा के गुरुग्राम में रहने के बाद सितंबर 2023 में वह लंदन चली गई थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय, अशोक विश्वविद्यालय, पेंसिल्वेनिया और शिकागो विश्वविद्यालयों में अपनी पढ़ाई पूरी की थी।