फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Software Engineer Sudha Sundari Narayanan Sworn In As US Citizen In Rare White House Event

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुधा को दी अमेरिकी नागरिकता, बांधे तारीफों के पुल

Thu, 27 Aug 2020 03:05 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 27 Aug 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
Indian Software Engineer Sudha Sundari Narayanan Sworn In As US Citizen In Rare White House Event
भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुधा अमेरिकी नागरिकता लेते हुए - फोटो : Screenshot of C SPAN broadcast of RNC

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुधा सुंदरी नारायणन समेत पांच लोगों को अमेरिकी नागरिकता दी। ट्रंप ने उन्हें एक कार्यक्रम में नागरिकता प्रमाण पत्र भी सौंपा। ट्रंप ने कहा, नारायणन अपने पति के साथ अमेरिका में 13 वर्ष पूर्व आईं और शानदार काम कर रही हैं। राष्ट्रपति ने सुधा को भारत में जन्मीं एक अभूतपूर्व सफल शख्सियत बताया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप लगातार अवैध इमिग्रेशन के खिलाफ रहे हैं, ऐसे में इस कार्यक्रम को अहम माना जा रहा है। ट्रंप ने भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुधा सुंदरी नारायणन के बारे में कहा, आपने नियमों का पालन किया, आपने अपना इतिहास सीखा, हमारे मूल्यों को अपनाया और खुद को सबसे ज्यादा ईमानदार साबित किया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने सुधा के साथ सूडान, बोलीविया, लेबनान और घाना के भी एक-एक नागरिक को अमेरिका की नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। ट्रंप ने इस दौरान कहा, इन आव्रजकों का शानदार देश में स्वागत है जहां हर नस्ल, धर्म और रंग के लोग हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इस समारोह की मेजबानी की और समारोह का वीडियो मंगलवार को ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ की दूसरी रात को चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुलाबी साड़ी में मंच पर पहुंचीं सुधा
व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुधा सुंदरी नारायणन ने गुलाबी रंग की साड़ी पहने हुए थी। इसी दौरान ट्रंप ने उनकी अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण-पत्र भी उन्हें सौंपा और कहा, आपने दुनिया की सबसे बेशकीमती संपत्ति अर्जित की है। यह अमेरिकी नागरिकता कहलाती है जिससे बड़ा कोई सम्मान या विशेषाधिकार नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed