{"_id":"5e5340a38ebc3ef3de17b252","slug":"indian-shot-dead-at-grocery-store-in-los-angeles","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
करनाल के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 24 Feb 2020 08:48 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, लॉस एंजिलिस
वर्ल्ड डेस्क, लॉस एंजिलिस
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 24 Feb 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में शनिवार को एक भारतीय की अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक हरियाणा के करनाल जिले का निवासी था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल जिले के निवासी 31 साल के मनिंदर सिंह अमेरिका के लॉस एंजिलिस काउंटी में व्हिटियर सिटी में एक स्टोर में नौकरी करते थे। मृतक के रिश्तेदारों के अनुसार वह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
मनिंदर छह महीने पहले ही अमेरिका गए थे। वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा भारत स्थित अपने परिवारीजनों को भेजा करते थे। व्हिटियर सिटी पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह 5.43 बजे हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीर जारी करते हुए कहा कि बिना किसी कारण के संदिग्ध ने पिस्तौल से गोली चलाई जिसमें मनिंदर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध घटनास्थल से भाग गया और तब से फरार है। स्टोर के अंदर दो ग्राहक थे, दोनों घायल हो गए हैं। संदिग्ध एक अश्वेत व्यक्ति था। उसका मुंह आंशिक तौर पर ढंका हुआ था।
मनिंदर के भाई ने पैसा इकट्ठा करने के लिए ‘गो-फंड पेज’ बनाया है ताकि मृतक के शव को स्वदेश भेजा जा सके। उसके भाई ने गो-फंड मी पेज में रविवार को लिखा कि उसके परिवार में माता पिता, पत्नी तथा पांच और नौ साल के दो छोटे बच्चे हैं। मैं उनका शव स्वदेश भेजने के लिए मदद मांग रहा हूं ताकि उनकी पत्नी और बच्चे अंतिम बार उन्हें देख सकें।