फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian shot dead at grocery store in Los Angeles

करनाल के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 24 Feb 2020 08:48 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, लॉस एंजिलिस
वर्ल्ड डेस्क, लॉस एंजिलिस Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 24 Feb 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
Indian shot dead at grocery store in Los Angeles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में शनिवार को एक भारतीय की अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक हरियाणा के करनाल जिले का निवासी था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल जिले के निवासी 31 साल के मनिंदर सिंह अमेरिका के लॉस एंजिलिस  काउंटी में व्हिटियर सिटी में एक स्टोर में नौकरी करते थे। मृतक के रिश्तेदारों के अनुसार वह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन




मनिंदर छह महीने पहले ही अमेरिका गए थे। वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा भारत स्थित अपने परिवारीजनों को भेजा करते थे। व्हिटियर सिटी पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह 5.43 बजे हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीर जारी करते हुए कहा कि बिना किसी कारण के संदिग्ध ने पिस्तौल से गोली चलाई जिसमें मनिंदर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध घटनास्थल से भाग गया और तब से फरार है। स्टोर के अंदर दो ग्राहक थे, दोनों घायल हो गए हैं। संदिग्ध एक अश्वेत व्यक्ति था। उसका मुंह आंशिक तौर पर ढंका हुआ था।


मनिंदर के भाई ने पैसा इकट्ठा करने के लिए ‘गो-फंड पेज’ बनाया है ताकि मृतक के शव को स्वदेश भेजा जा सके। उसके भाई ने गो-फंड मी पेज में रविवार को लिखा कि उसके परिवार में माता पिता, पत्नी तथा पांच और नौ साल के दो छोटे बच्चे हैं। मैं उनका शव स्वदेश भेजने के लिए मदद मांग रहा हूं ताकि उनकी पत्नी और बच्चे अंतिम बार उन्हें देख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed