फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian scientist Rajesh Joshi received Inventor of the Year award

भारतीय मूल के वैज्ञानिक राजेश जोशी को मिला इन्वेंटर ऑफ इयर का सम्मान

Wed, 27 May 2020 04:16 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 27 May 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
Indian scientist Rajesh Joshi received Inventor of the Year award
राजीव जोशी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बेहतर बनाने के लिए ‘इन्वेंटर ऑफ इयर’ पुरस्कार मिला है - फोटो : becominghuman

भारतीय मूल के अमेरिकी आविष्कारक राजीव जोशी को इलेक्ट्रॉनिक उद्योग को बढ़ावा देने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमताओं को बेहतर बनाने में योगदान के लिए ‘इन्वेंटर ऑफ इयर’ पुरस्कार दिया गया है। जोशी ने कई आविष्कार किए हैं और अमेरिका में उनके नाम 250 से अधिक पेटेंट दर्ज हैं। वह न्यूयॉर्क में आईबीएम थॉमसन वाटसन शोध केंद्र में काम करते हैं।

विज्ञापन


राजीव जोशी को इस महीने की शुरुआत में न्यूयार्क बौद्धिक संपदा कानून संघ ने एक आभासी पुरस्कार समारोह के दौरान प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार दिया। जोशी आईआईटी मुंबई के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने एमआईटी, मैसाचुसैट्स से एमएस की डिग्री हासिल की है। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क से मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री भी ली है। जोशी ने वैश्विक संचार और स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित कई आविष्कार किए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘जोश और जिज्ञासा मुझे प्रेरित करते हैं।’ साथ ही उन्होंने कहा कि किसी समस्या की पहचान करने और कुछ अलग हटकर समाधान सोचने से उन्हें नए विचारों तक पहुंचने में मदद मिलती है। जोशी ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा मारकोनी, मैडम क्यूरी, राइट ब्रदर्स, जेम्स वाट, अलेक्जेंडर बेल, थॉमस एडिसन जैसी हस्तियों और उनके आविष्कारों की कहानियां सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग अब नई नहीं

पुरस्कार समारोह में जोशी ने कहा कि थार क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग अब सिर्फ चर्चा के शब्द नहीं रह गए हैं, बल्कि उनका बहुत अधिक इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘ये सभी क्षेत्र बहुत ही रोमांचक हैं और मैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्वांटम कंप्यूटिंग में आगे बढ़ रहा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed