{"_id":"5bb9d7e0867a5568674dbab6","slug":"indian-salesman-wins-super-7-series-lottery-worth-rupees-14-crore-in-abu-dhabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबु धाबी में इस भारतीय सेल्समैन की लगी लॉटरी, रातोंरात बना करोड़पति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अबु धाबी में इस भारतीय सेल्समैन की लगी लॉटरी, रातोंरात बना करोड़पति
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अबू धाबी में एक भारतीय ने 70 लाख दिरहम यानी लगभग 14,11,20,000 रुपये की लॉटरी जीती है। एक रिपोर्ट के अनुसार केरल के रहने वाले मोहम्मद कुन्ही मय्याला फिलहाल राजधानी में सेल्समैन के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने अबू धाबी के 'सुपर 7 सीरिज' में बुधवार को बिग टिकट का नया विजेता घोषित किया गया है।
विज्ञापन
मय्याला अब उन आव्रजकों की लंबी सूची में शामिल हो गए हैं जो इस मशहूर लॉटरी ड्रॉ में बाजी लगाने के बाद रातोंरात करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने कहा कि लॉटरी आयोजकों की तरफ से फोन आने पर वह हैरान रह गए थे। उन्हें शुरू में लगा कि कोई उनसे मजाक कर रहा है।
विज्ञापन
मय्याला ने बताया, 'मैं इस बात पर विश्वास नहीं कर सकता। मुझे लगा किसी ने फर्जी फोन किया है लेकिन यह मेरा भाग्यशाली दिन था।' लॉटरी के पैसे को खर्च करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह एक हिस्से को अपने दोस्त के इलाज पर खर्च करेंगे क्योंकि उसकी किडनी खराब हो गई है। बाकी के पैसों को वह केरल के अपने घर की मरम्मत करने और नया व्यापार शुरू करने में खर्च करेंगे।
विज्ञापन