{"_id":"5cb74decbdec221420475fa2","slug":"indian-restaurant-shut-down-in-abu-dhabi-due-to-violation-of-health-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूधाबी में बंद कराया गया भारतीय रेस्तरां, स्वास्थ्य नियमों का किया था उल्लंघन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अबूधाबी में बंद कराया गया भारतीय रेस्तरां, स्वास्थ्य नियमों का किया था उल्लंघन
Wed, 17 Apr 2019 09:31 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन के बाद अबूधाबी में एक भारतीय रेस्तरां को बंद कर दिया गया। अबूधाबी फूड कंट्रोल अथॉरिटी (एडीएफसीए) ने मिदिन रेस्तरां को खाद्य पदार्थों के संग्रहण में मानकों का पालन न करने और स्वच्छता रखने में विफल होने के कारण बंद करा दिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस्तरां को चार बार चेतावनी दी गई थी। एडीएफसीए के प्रवक्ता ने बताया रेस्तरां में खाना अनुपयुक्त तापमान पर रखा हुआ और सब्जियां खुले में पड़ी हुई थीं। इसके बाद उसे बंद कराने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन