फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian-origin-us-sergeant-angela-ramprasad-feared-dead-after-jordan-air-base-attack

West Asia Conflict: जॉर्डन के अमेरिकी एयर बेस पर हमले में भारतीय मूल की अमेरिकी सार्जेंट लापता, मौत की आशंका

Wed, 22 Jul 2026 11:08 PM IST
Devesh Tripathi आईएएनएस, न्यूयॉर्क
आईएएनएस, न्यूयॉर्क Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 22 Jul 2026 11:08 PM IST
सार

पेंटागन ने बताया है कि जॉर्डन स्थित मुवाफक साल्टी एयर बेस पर हुए हमले के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी सार्जेंट एंजेला रामप्रसाद के जीवित होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। पहले उन्हें लापता घोषित किया गया था, लेकिन बाद में उनकी स्थिति बदल दी गई और अब उन्हें मृत मानकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। न्यूयॉर्क की रहने वाली एंजेला भारतीय मूल के गुयाना समुदाय से थीं। 

विज्ञापन
indian-origin-us-sergeant-angela-ramprasad-feared-dead-after-jordan-air-base-attack
पश्चिम एशिया संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/IANS

विस्तार

अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) के मुताबिक, भारतीय मूल की अमेरिकी सैनिक एंजेला रामप्रसाद के जॉर्डन में एक सैन्य अड्डे पर हुए ईरानी हमले में मारे जाने की आशंका है। 25 साल की आर्मी सार्जेंट एंजेला रामप्रसाद के बारे में विभाग ने कहा कि माना जा रहा है कि 17 जुलाई 2026 को जॉर्डन के मुवाफक साल्टी एयर बेस पर दुश्मन के हमले के दौरान उनकी मौत हो गई। विभाग ने कहा कि इस घटना की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन


पहले उन्हें लापता बताया गया था। बाद में उनकी आधिकारिक स्थिति बदलकर 'ड्यूटी स्टेटस-ठिकाना अज्ञात' कर दी गई और अब माना जा रहा है कि उनकी मौत हो चुकी है। एंजेला भारतीय मूल के उस समुदाय से थीं, जिसके लोग गुयाना से अमेरिका जाकर बसे हैं। स्थानीय डेमोक्रेटिक पार्टी के एक नेता के मुताबिक, उनके पिता का नाम बासदेव रामप्रसाद है।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में रहती थीं एंजेला रामप्रसाद
पेंटागन ने बताया कि एंजेला न्यूयॉर्क सिटी के क्वींस इलाके के ओजोन पार्क की रहने वाली थीं। इस इलाके में भारतीय मूल के गुयाना से आए लोगों की बड़ी आबादी रहती है। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पेसाच ओसिना ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह 'हर उस इंसान के लिए एक अनमोल तोहफा थीं जो उन्हें जानता था।' उन्होंने कहा कि एंजेला दूसरों की रक्षा करना चाहती थीं और साहस और विनम्रता के साथ अपना कर्तव्य निभाना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओसिना ने 'एक्स' पर लिखा कि इस दुखद घटना के बाद से वह एंजेला के पिता बासदेव रामप्रसाद, उनकी मां कैरोल एसेवेदो और पूरे परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस हमले में एंजेला और अन्य अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लिया जाएगा।

पश्चिम एशिया में गहराया संघर्ष
उन्होंने बुधवार को कहा कि इस हमले के लिए ईरान को 'बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।' इससे पहले उन्होंने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा था, "हर बार जब ईरान किसी अमेरिकी सैनिक की जान लेगा, तो उसे उसकी कई गुना कीमत चुकानी पड़ेगी।"


एंजेला की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो जाती है, तो वह इस हमले में जान गंवाने वाली चौथी अमेरिकी सैनिक होंगी। यह हमला उस नए अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान हुआ, जो पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत बनी नाजुक शांति टूटने के बाद फिर से शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed