फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin truck driver who caused bus crash that killed hockey players in Canada ordered to be deported

Canada: भारतीय मूल के ट्रक चालक को निर्वासित करने का आदेश, दुर्घटना में 16 खिलाड़ियों की ली थी जान

Sat, 25 May 2024 06:44 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 25 May 2024 06:44 AM IST
सार

Canada: कनाडा में हम्बोल्ट ब्रोंकोस दुर्घटना मामले के आरोपी भारतीय मूल के ट्रक चालक जसकीरत सिंह सिद्दू को भारत निर्वासित करने का आदेश दिया गया। कैलगरी में आव्रजन और शरणार्थी बोर्ड की सुनवाई में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Indian-origin truck driver who caused bus crash that killed hockey players in Canada ordered to be deported
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा में हम्बोल्ट ब्रोंकोस दुर्घटना मामले के आरोपी भारतीय मूल के ट्रक चालक जसकीरत सिंह सिद्दू को भारत निर्वासित करने का आदेश दिया गया। कैलगरी में आव्रजन और शरणार्थी बोर्ड की सुनवाई में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया। ट्रक-बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग घायल हुए थे। 

विज्ञापन


जसकीरत सिंह सिद्धू को खतरनाक ड्राइविंग के आरोपों में दोषी ठहराया गया था। सिद्धू को इस मामले में आट साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। दुर्घटना से करीब एक महीने से भी कम समय पहेल उसने ये नौकरी ज्वाइन की थी। दुर्घटना छह अप्रैल 2018 को सस्केचेवान राजमार्ग-335 के चौराहे पर हुई थी।
विज्ञापन


कनाडाई मीडिया के मुताबिक, कैलगरी के स्थायी निवासी सिद्धू ने हॉकी क्लब के खिलाड़ियों को ले जा रही  बस को ट्रक से टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में 16 खिलाड़ियों की मौत हो गई ती। पिछले साल की शुरुआत में सिद्धू को पैरोल दी गई थी और कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने उसके निर्वासन की सिफारिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू के वकील माइकल ग्रीन ने सितंबर में अदालत के सामने दलील दी थी कि बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी के अधिकारियों ने सिद्धू के घटना से पहले के साफ आपराधिक रिकॉर्ड पर विचार नहीं किया। ग्रीन ने अनुरोध किया था कि एजेंसी को मामले की समीक्षा करने और फैसले को रद्द करने का आदेश दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed