{"_id":"640c52d5f640d29c4a065325","slug":"indian-origin-sikh-leader-arrested-for-plotting-to-burn-down-prominent-gurdwara-in-california-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: कैलिफोर्निया में भारतीय मूल का सिख नेता गिरफ्तार, गुरुद्वारे को जलाने की साजिश रचने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: कैलिफोर्निया में भारतीय मूल का सिख नेता गिरफ्तार, गुरुद्वारे को जलाने की साजिश रचने का आरोप
Sat, 11 Mar 2023 03:37 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 11 Mar 2023 03:37 PM IST
सार
आरोपी राज सिंह गिल (60 वर्षीय) बेकर्सफील्ड सिटी काउंसिल के लिए उम्मीदवार रहा है। उसे गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी खालसा दरबार को निशाना बनाने और संपत्ति को जलाने की साजिश रचने के आरोप में 4 मार्च को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
राज सिंह गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिका में एक भारतीय मूल के सिख व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने कैलिफोर्निया के सबसे बड़े गुरुद्वारे को जलाने की साजिश रची। इसके अलावा उस पर गुरुद्वारे के एक सदस्य को मारने के लिए लोगों को पैसे देने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी राज सिंह गिल (60 वर्षीय) बेकर्सफील्ड सिटी काउंसिल के लिए उम्मीदवार रहा है। उसे गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी खालसा दरबार को निशाना बनाने और संपत्ति को जलाने की साजिश रचने के आरोप में 4 मार्च को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के द्वारा गिल के आवास पर तलाशी के लिए वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद उसे आपराधिक धमकियों सहित छह मामलों में गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बेकर्सफील्ड पुलिस विभाग ने कहा कि राज ने गुरुद्वारा को जलाने और अन्य लोगों को गोली मारने के लिए पैसे देने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
US News: यूएस संसद में भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को किया सम्मानित, इन क्षेत्रों में काम करने के लिए मिला सम्मान
रिपोर्ट में कहा गया है कि राज सिंह गिल ने 2022 में मनप्रीत कौर के खिलाफ सिटी काउंसिल के वार्ड-7 से चुनाव लड़ा था। लेकिन कौर ने चुनाव जीता। कौर बेकर्सफील्ड सिटी काउंसिल के लिए चुनी जाने वाली पहली सिख पंजाबी महिला थीं।
वार्ड-7 से चुनाव जीतने वाली कौर ने मामले को लेकर बयान जारी कर कहा, मुझे उनके खिलाफ लगे कथित आरोपों के बारे में पता है। मुझे भरोसा है कि बेकर्सफील्ड पुलिस विभाग हमारे समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए लगन से काम करेगा और मामले को संबोधित करेगा। इस खबर को सुनना दुखद और भयावह है। यह उन सिख गुरुद्वारों में से एक है, जिसमें स्थानीय लोग आते हैं। पूजा स्थल को नष्ट करने के प्रयास के बारे में सुनन दिल तोड़ने वाला है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन