फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin motel owner shot dead by a homeless trespasser in US

US: बेघर अतिक्रमणकारी ने पहले की भारतीय मूल के मोटेल मालिक की हत्या, फिर खुद को कमरे में कैद कर मारी गोली

Fri, 08 Dec 2023 11:41 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 08 Dec 2023 11:41 AM IST
सार

मोटेल मालिक के बाहर निकलने के बाद आपातकालीन कर्मी उन्हें इलाज के लिए कार्टेरेट हेल्थ केयर में ले गए, जहां उन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Indian origin motel owner shot dead by a homeless trespasser in US
यूएस पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में  46 वर्षीय भारतीय मूल के मोटेल मालिक को एक बेघर अतिक्रमणकारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी जान लेने से पहले खुद को एक कमरे में कैद कर लिया था। 
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गोली
पुलिस ने बताया कि ठीक 10 बजे उन्हें एक कॉल आया जिसमें पुलिस को होस्टेज हाउस में एक व्यक्ति के अतिक्रमण होने की जानकारी दी गई। थोड़ी देर बाद दूसरा कॉल आया जिसमें बताया गया कि अतिक्रमणकारी ने खुद को गोली मार ली। आरोपी की पहचान टोरी केल्लम के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन


मोटेल मालिक के बाहर निकलने के बाद आपातकालीन कर्मी उन्हें इलाज के लिए कार्टेरेट हेल्थ केयर ले गए, जहां उन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मोटेल मालिक यह व्यवसाय अपने परिवार के साथ चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान होस्टेज हाउस और अन्य क्षेत्रों में अवैध कब्जा करने वालों के तौर पर किया गया है। कई घंटों तक पुलिस और आरोपी के बीच बातचीत होती रही। स्पेशल रिस्पॉन्स टीम (एसआरटी) आरोपी को लगातार सरेंडर करने के लिए मना रहे थे। कार्टरेट काउंटी शेरिफ आसा बक ने बताया, एसआरटी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हमने आसपास के स्कूलों को बंद रखने की बात की। क्योंकि, हम सुनिश्चित करना चाहते थे कि आरोपी उस कमरे में ही बंद हो। आरोपी के बाहर निकलने से इनकार करने पर एसआरटी की टीम कमरे के अंदर प्रवेश की, लेकिन तबतक उसने कमरे में ही खुद को गोली मार ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed