{"_id":"6572b37690ddb0ef1902ded7","slug":"indian-origin-motel-owner-shot-dead-by-a-homeless-trespasser-in-us-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: बेघर अतिक्रमणकारी ने पहले की भारतीय मूल के मोटेल मालिक की हत्या, फिर खुद को कमरे में कैद कर मारी गोली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: बेघर अतिक्रमणकारी ने पहले की भारतीय मूल के मोटेल मालिक की हत्या, फिर खुद को कमरे में कैद कर मारी गोली
Fri, 08 Dec 2023 11:41 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:41 AM IST
सार
मोटेल मालिक के बाहर निकलने के बाद आपातकालीन कर्मी उन्हें इलाज के लिए कार्टेरेट हेल्थ केयर में ले गए, जहां उन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
यूएस पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में 46 वर्षीय भारतीय मूल के मोटेल मालिक को एक बेघर अतिक्रमणकारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी जान लेने से पहले खुद को एक कमरे में कैद कर लिया था।
हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गोली
पुलिस ने बताया कि ठीक 10 बजे उन्हें एक कॉल आया जिसमें पुलिस को होस्टेज हाउस में एक व्यक्ति के अतिक्रमण होने की जानकारी दी गई। थोड़ी देर बाद दूसरा कॉल आया जिसमें बताया गया कि अतिक्रमणकारी ने खुद को गोली मार ली। आरोपी की पहचान टोरी केल्लम के तौर पर की गई है।
मोटेल मालिक के बाहर निकलने के बाद आपातकालीन कर्मी उन्हें इलाज के लिए कार्टेरेट हेल्थ केयर ले गए, जहां उन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मोटेल मालिक यह व्यवसाय अपने परिवार के साथ चलाते थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान होस्टेज हाउस और अन्य क्षेत्रों में अवैध कब्जा करने वालों के तौर पर किया गया है। कई घंटों तक पुलिस और आरोपी के बीच बातचीत होती रही। स्पेशल रिस्पॉन्स टीम (एसआरटी) आरोपी को लगातार सरेंडर करने के लिए मना रहे थे। कार्टरेट काउंटी शेरिफ आसा बक ने बताया, एसआरटी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हमने आसपास के स्कूलों को बंद रखने की बात की। क्योंकि, हम सुनिश्चित करना चाहते थे कि आरोपी उस कमरे में ही बंद हो। आरोपी के बाहर निकलने से इनकार करने पर एसआरटी की टीम कमरे के अंदर प्रवेश की, लेकिन तबतक उसने कमरे में ही खुद को गोली मार ली थी।