{"_id":"69cb8c1c2ef8721cb6022c95","slug":"indian-origin-man-shot-dead-in-canada-gang-war-suspected-police-launch-investigation-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 31 Mar 2026 02:26 PM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:26 PM IST
सार
कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि यह हमला गैंगवार से जुड़ा हो सकता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है, जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला संगठित अपराध यानी गैंगवार से जुड़ा हो सकता है। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने सोची-समझी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, घटना सलीवन हाइट्स के एक टाउनहाउस कॉम्प्लेक्स में हुई।
चश्मदीदों के मुताबिक, एक काली एसयूवी ने जसमन का पीछा किया। इसके बाद गाड़ी से दो लोग उतरे और उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, जसमन की मौत हो गई। जांच टीम का कहना है कि जसमन पहले भी पुलिस के संपर्क में थे और उन पर ड्रग्स के कारोबार से जुड़े होने का शक है। शुरुआती जांच में यह मामला संगठित अपराध और गैंगवार से जुड़ा लग रहा है।
ये भी पढे़ं: West Asia: PAK-अमेरिका के संबंधों में गर्माहट की वजह है ये युवा, जिससे ईरान युद्ध में इस्लामाबाद बना मध्यस्थ
विज्ञापन
घटनास्थल के पास पुलिस को एक जलती हुई गाड़ी भी मिली है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या हमलावरों ने इसी गाड़ी का इस्तेमाल किया था। सरे में पिछले 48 घंटों के भीतर गोलीबारी की यह चौथी घटना है, जिसके चलते इलाके में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन